फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Don't bring transfer note, it spoils your mood: Dr. Gupta

ट्रांसफर नोट मत लाया करो, मूड खराब होता है : डॉ. गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Don't bring transfer note, it spoils your mood: Dr. Gupta
हिसार- डॉ. कमल गुप्ता भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्या सुनते हुए - फोटो : Hisar
हिसार। शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता ट्रांसफर नोट लेकर पहुंचा तो मंत्री भड़क गए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर नोट मत लाया करो, मूड खराब हो जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में शहरी निकाय मंत्री ने दोपहर 12:30 से 1:30 तक लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ट्रांसफर का आवेदन लेकर आए लोगों को मंत्री ने कहा कि ट्रांसफर करना मेरा काम नहीं है। मुझे दोबारा ट्रांसफर के लिए मत कहना। कार्यकर्ता भी लोगों की जनसमस्याओं को प्राथमिकता दें। भर्ती का रिजल्ट जल्द घोषित कराने की मांग को लेकर पहुंचे एक युवक को मंत्री ने कहा कि तय प्रक्रिया के अनुसार ही परिणाम आएगा। इस दौरान सड़कों की दो, एनडीसी प्रॉपर्टी टैक्स की 5 शिकायतें मिलीं। मंत्री ने मौके पर ही नगर निगम के एएमसी प्रदीप हुड्डा को समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व विधायक वेद नारंग, रवि सैनी, मंदीप मलिक, रणधीर धीरू, प्रोमिला पूनिया, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर शुक्रवार को सुनेंगे समस्याएं ..
डॉ.कमल गुप्ता ने कहा कि हर शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक कार्यकर्ताओं व जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। अगर किसी कारण कोई इमरजेंसी रही तो सूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed