फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   dog died in front of bike

कुत्ता सामने आने से बाइक पलटी, युवक की मौत

Wed, 18 Sep 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
dog died in front of bike
दिल्ली बाईपास पर शनि मंदिर के समीप रविवार शाम को अचानक बाइक के आगे कुत्ता आ गया। इस कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। उस दौरान बाइक सवार राम नगर निवासी 29 वर्षीय प्रभास गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल प्रभास को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

प्रभास की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान प्रभास ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि किसी प्राइवेट कंपनी में पिज्जा डिलिवरी करता था। उसका एक भाई व एक बहन है। रविवार शाम को प्रभास अपने बाइक पर सवार होकर दिल्ली बाईपास पर स्थित शनि मंदिर के पास ही किसी को पिज्जा देने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वहां जाने पर पता चला कि बाइक के सामने कुत्ता आने से प्रभास को काफी चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।। मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
- प्रवीण कुमार, जांचकर्ता, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed