फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Doctors said "No", Jio Facing App is a threat to privacy

Hisar News: चिकित्सकों ने कहा ''ना'', जीओ फेसिंग एप से निजता को खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Doctors said "No", Jio Facing App is a threat to privacy
हिसार। डीजी हेल्थ के निर्देशों के बावजूद चिकित्सकों ने जीओ फेसिंग एप डाउनलोड करने से इनकार कर दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि इस एप के जरिए उनकी निजी लोकेशन की निगरानी की जाती है, जिससे उनकी निजता भंग होती है। साथ ही, उन्हें बैंक संबंधित डेटा लीक होने का भी डर है।
विज्ञापन

डीजी हेल्थ ने आदेश जारी कर सभी चिकित्सकों को जीओ फेसिंग एप इंस्टॉल करने को कहा था, ताकि मरीज यह जान सकें कि किस अस्पताल, सीएचसी या पीएचसी में कौन-सा चिकित्सक ड्यूटी पर है। यह एप 500 मीटर के दायरे में चिकित्सक की उपस्थिति और गतिविधियों को ट्रैक कर सकता है। इसके माध्यम से अधिकारियों को रियल-टाइम मॉनिटरिंग और उपस्थिति दर्ज करने की सुविधा मिलती, लेकिन निजता संबंधी चिंताओं के चलते डॉक्टरों ने इसे मोबाइल पर इंस्टॉल करने से साफ मना कर दिया है।
विज्ञापन

--------------

मुख्यालय से आदेश जरूर मिले थे। लेकिन चिकित्सकों ने साफ इन्कार कर दिया है। उन्होंने निजता कार्य व दस्तावेज की लीक होने का कारण बताया है। आला अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। जैसे ही आदेश मिलेंगे, उसी ही लागू कर दिया जाएगा। - डॉ. सपना गहलोत, सीएमओ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article