{"_id":"6883d1672d4175460d0ba9e4","slug":"doctors-and-health-workers-will-protest-against-the-presence-of-geo-fencing-on-july-28-by-wearing-black-badges-hisar-news-c-21-hsr1005-674628-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: काले बिल्ले लगाकर 28 जुलाई को जिओ फेसिंग उपस्थिति का विरोध करेंगे चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: काले बिल्ले लगाकर 28 जुलाई को जिओ फेसिंग उपस्थिति का विरोध करेंगे चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी
Sat, 26 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जिले के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी 28 जुलाई को काले बिल्ले लगाकर जिओ फेसिंग उपस्थिति का विरोध करेंगे। इसके अलावा 4 अगस्त को एक घंटे कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस संंबंध में शुक्रवार को चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत को आगामी आंदोलन के बारे अग्रिम सूचना का ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष डॉ. अनामिका बिश्नोई और तालमेल कमेटी के संयोजक एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहमद ने बताया कि सरकार केवल स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों पर इस तरह के गैर व्यावहारिक और असंवैधानिक निर्णयों को थोप रही है जोकि व्यक्ति की निजता और संविधान में वर्णित स्वतंत्रता के अधिकारों पर सीधा हमला है। विभाग में पूर्व में ही बायोमीट्रिक आधारित हाजिरी लगाई जा रही है तो फिर निजी संसाधनों में थर्ड पार्टी एप को इंस्टाल करवाकर व्यक्ति के निजी डेटा और सूचनाओं की पहुंच की जा रही है।सरकार के उक्त आदेश बिल्कुल आधारहीन और गैर कानूनी हैं।
वक्ताओं ने बताया कि जिओ फेंसिंग हाजिरी प्रणाली के आदेशों को फिर भी निरस्त नहीं किया गया तो 10 अगस्त को दोबारा से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तालमेल कमेटी की बैठक करके अगले आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष ख़तरेजा, विकास संदलाना, कमल सिंह, दिनेश कुमार, अनिल जानागल, महेश श्योराण आदि मौजूद रहे।