फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   doctor was caught conducting fetal determination tests in hisar, accused is JJP leader

बेखाैफ अनंत: कोख में करता रहा बेटियों का कत्ल, 8वींं बार भ्रूण लिंग की जांच करता पकड़ा गया जजपा नेता डॉक्टर

Fri, 30 Jan 2026 11:24 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 30 Jan 2026 11:24 AM IST
सार

डॉ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि आरोपी अनंतराम पर भ्रूण लिंग जांच के 7 केस पहले से ही दर्ज हैं। सूरजमल और प्रिया पर भी दो-दो केस दर्ज हैं। ये लोग जेल से बाहर आने के बाद फिर से यही काम करने लगते हंै। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने आरोपियों से क्लिनिक में 5 घंटे तक जांच और पूछताछ की।

विज्ञापन
doctor was caught conducting fetal determination tests in hisar, accused is JJP leader
जजपा नेता डॉ. अनंतराम बरवाला - फोटो : संवाद

विस्तार

अवैध भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात के आरोप में अनंतराम बीते 28 साल में वीरवार को 8वींं बार पकड़ा गया। आरोपी 1999 में पहली बार भ्रूण लिंग जांच करते पकड़ा गया था। प्रैक्टिस का रजिस्ट्रेशन रद्द किया तो उसने कोख में ही बेटियों के कत्ल को पेशा बना लिया। कानून की खामियों और कमजोर सबूतों को ढाल बनाकर वह हर बार जमानत पर रिहा होता रहा है।

विज्ञापन


अवैध तरीके से भ्रूण लिंग जांच
कार्यकारी सीएमओ डॉक्टर अनामिका बिश्नोई ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से भ्रूण लिंग जांच कर रहे हैं। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने का जाल बुना। डिकोय (महिला मरीज) के श्रीबालाजी क्लिनिक पहुंचने के बाद शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस वहां पहुंची।
विज्ञापन


क्लिनिक की पहली मंजिल पर बने कमरे में एक गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। इसके बाद डिकोय का अल्ट्रासाउंड होना था। टीम ने अनंतराम के अलावा वहां मौजूद सूरजमल और प्रिया को पकड़ लिया। मौके से छह मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किट जब्त की गई। दस्तावेज जांच में अल्ट्रासाउंंड मशीन भी गैर पंजीकृत मिली। उसे सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से बाहर आकर फिर करने लगता भ्रूण लिंग जांच
डॉ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि आरोपी अनंतराम पर भ्रूण लिंग जांच के 7 केस पहले से ही दर्ज हैं। सूरजमल और प्रिया पर भी दो-दो केस दर्ज हैं। ये लोग जेल से बाहर आने के बाद फिर से यही काम करने लगते हंै। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने आरोपियों से क्लिनिक में 5 घंटे तक जांच और पूछताछ की। इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया। इससे पहले जैसे ही टीम क्लिनिक पर पहुंची, वहां लोगों की भीड़ लग गई।


सभी लोग यह जानने को उत्सुक थे कि पुलिस यहां क्यों पहुंची है। पुलिस आरोपियों को पकड़कर जब थाने ले गई तब जाकर भीड़ छंटी। अनंतराम का बरवाला में खुद का जनता अस्पताल है, लेकिन रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद उसे फिलहाल किराये पर दे रखा है और अलग-अलग शहरों में जाकर छोटी-छोटी गलियों में चलने वाले क्लिनिक में अवैध भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात करता है। इसके दो बेटे हैं। एक बेटे का निधन हो चुका है। दूसरा ऑस्ट्रेलिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed