फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Do not sell single-use plastic, use it: Chetal

सिंगल यूज प्लास्टिक बेचे न इस्तेमाल करें : चेतल

Tue, 17 Jun 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Jun 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Do not sell single-use plastic, use it: Chetal
अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल प्लास्टिक के विक्रेताओं के साथ बैठक करते हुए।
हिसार। नगर निगम कार्यालय में मेयर प्रवीण पोपली और निगमायुक्त नीरज के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने प्लास्टिक के थोक विक्रेताओं के साथ बैठक की। बैठक में सचिव राहुल सैनी और प्रदूषण बोर्ड के फील्ड सहायक अंकुश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त चेतल थोक विक्रेताओं को कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक बेचे न इस्तेमाल करें। जो वस्तुएं या सामान सिंगल यूज प्लास्टिक में आता है जिनका विक्रय नहीं करना है।
विज्ञापन

सचिव और फील्ड सहायक ने थोक विक्रेताओं की शंकाओं के बारे में पूछा और उनको दूर किया। संकाय दूर होने पर थोक विक्रेताओं ने विश्वास दिलाया कि वे हिसार शहर को साफ-सुंदर बनाने में नगर निगम प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक विक्रेताओं ने कहा कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान और सिंगल यूज पॉलिथीन न तो बेचेंगे और न इनका इस्तेमाल करेंगे। इसके बारे में दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। इसके लिए सचिव राहुल सैनी ने नगर निगम प्रशासन की ओर से आभार जताया।
उन्होंने बताया कि कल की कार्रवाई से व्यापारियों के साथ-साथ शहरवासियों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक व सिंगल यूज पॉलिथीन न इस्तेमाल करने के बारे में जागरूकता आई है। इस प्रकार के प्रयासों से हिसार शहर ओर स्वच्छ व सुंदर होगा।

---
2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक व सिंगल यूज पॉलिथीन पूर्ण रूप से बैन है। आप सभी शहरवासियों व व्यापारियों से अनुरोध है कि आप न तो सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करें न बेचे और दूसरों को भी इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक करें।
- प्रवीण पोपली, मेयर, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article