फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District level school sports: Hisar-2 team became the winner in volleyball

जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद : वालीबाल में हिसार-2 की टीम बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
District level school sports: Hisar-2 team became the winner in volleyball
महाबीर स्टेडियम में जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में हिसार प्रथम और आदमपुर की टीम बाली - फोटो : Hisar
हिसार। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार से 55वीं जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में दमखम दिखाया। मंगलवार को वालीबाल के अंडर-14 और अंडर-17 में हिसार-2 ने बाजी मारी। वहीं दोनों वर्ग में हिसार-1 की टीम उपविजेता रही। आज हैंडबाल के अंडर-17 और अंडर-19 में फाइनल मैच हिसार-प्रथम और हिसार द्वितीय के बीच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता 18 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

महाबीर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डीईईओ धनपत राम और एइओ महेंद्र भादू ने शिरकत की। लड़कों में हैंडबाल के अंडर-19 मेेें उकलाना ने बरवाला को 30-25 से हराया। हिसार-2 ने उकलाना को 10-8 से हराया। हांसी-2 ने नारनौंद को 25-15 और हिसार-1 ने हांसी-1 को 17-4 से हराया। वहीं अंडर-17 में हिसार प्रथम ने अग्रोहा को 15-7 व हांसी प्रथम को 26-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हिसार-2 ने उकलाना को 17-18 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह, बीईओ अनिल नेहरा, डीपीई कुलदीप नैन, प्रिंसिपल विजेंद्र, सुखविंद्र कौर, पीजीटी विनय, रमेश सिहाग, संजीव आर्य, डीपीई रमेश बेनीवाल, शलेंद्र, सुनीता, पीजीटी सतीश, डीपीई कृष्णा, पीटीआई अनिल सिहाग, अशोक पूनिया, प्रदीप लांबा मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोपहर को शुरू हुई प्रतियोगिता, खिलाड़ी करते रहे इंतजार
मंगलवार को पहले दिन प्रतियोगिता में लेटलतीफी देखने को मिली। हालांकि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी सुबह 10 बजे महाबीर स्टेडियम में आना शुरू हो गए थे। काफी देर तक खिलाड़ी इंतजार करते दिखाई दिए। दोपहर साढ़े 12 बजे तक महाबीर स्टेडियम में ग्राउंड तैयार किया जा रहा था। ऐसे में प्रतियोगिता दोपहर एक बजे शुरू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
थ्रो बाल
वर्ग विजेता उपविजेता
अंडर-14 आदमपुर अग्रोहा
अंडर-17 आदमपुर अग्रोहा
वालीबाल
अंडर-14 हिसार-2 हिसार-1
अंडर-17 हिसार-2 आदमपुर
सॉफ्टबाल
अंडर-19 हिसार-1 हिसार-2
अंडर-17 हिसार-1 आदमपुर
अंडर-14 हिसार-1 आदमपुर
बेसबाल
अंडर-19 हिसार-2 हिसार-1
अंडर- 17 आदमपुर हिसार-1
अंडर-14 आदमपुर हिसार-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed