फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District Brahmin Sabha: 84 collegium heads were elected unopposed, 19 by voting

जिला ब्राह्मण सभा : 84 कॉलेजियम हेड निर्विरोध तो 19 मतदान से चुने गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
District Brahmin Sabha: 84 collegium heads were elected unopposed, 19 by voting
ब्राह्मण सभा कॉलेजरायम हेड चुनाव में मतदान करता सदस्य। - फोटो : Hisar
हिसार। जिला ब्राह्मण सभा के चुनावों के तहत कॉलेजियम हेड के लिए चुनाव रविवार को जहाजपुल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में शांतिपूर्ण तरीके से हुए। इस दौरान 19 कॉलेजियम हेड के लिए मतदान हुआ। इससे पहले 84 कॉलेजियम हेड निर्विरोध चुने जा चुके थे। मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली। निर्वाचन अधिकारी टेकचंद मुद्गल ने परिणाम घोषित किए।
विज्ञापन

बता दें कि सभा के 1845 मतदाता के हिसाब से कुल 103 कॉलेजियम बनते हैं। इसमें से 84 के हेड निर्विरोध चुन लिए गए। जबकि 19 ने रविवार को हुए हेड का चुनाव जीता। अब देखना होगा कि प्रधान एवं अन्य पदों के लिए चुनाव कब होंगे तथा ब्राह्मणों की चौधराहट का ताज किसके सिर होगा। हालांकि सभी प्रतिनिधियों का एक ही मत है कि भले ही वे चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन चुनावों के बाद सभी मिलकर काम करेंगे। उधर, चुनाव अधिकारी टेकचंद मुद्गल ने सुबह चुनाव से पूर्व जहाजपुल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में चुनाव अधिकारियों संग स्थिति एवं तैयारियों का जायजा लिया। 16 मई को सुबह 9 बजे परिणाम की प्रतिलिपि धर्मशाला के प्रांगण में चस्पा दी जाएगी। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी देवेंद्र शर्मा, विवेक मुद्गल, अशोक कुमार, कुलभूषण शर्मा, एडवोकेट विरेंद्र शर्मा, एडवोकेट संदीप वशिष्ठ, दुष्यंत शर्मा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

19 कॉलेजियम के परिणाम
कॉलेजियम विजेता
नंबर 15 रामचंद्र
नंबर 16 सुरेश कुमार
नंबर 20 नरेश
नंबर 23 अनिल
नंबर 24 राजीव भारद्वाज
नंबर 25 शमशेर
नंबर 32 धर्मपाल
नंबर 37 अनिल
नंबर 40 दलबीर
नंबर 47 कुलदीप
नंबर 72 राजेश कुमार
नंबर 76 महावीर शर्मा
नंबर 77 पवन कुमार
नंबर 82 मनोज कुमार
नंबर 89 नरेश कुमार
नंबर 95 सत्यनारायण
नंबर 97 सतीश घिराइया
नंबर 101 मुकेश कुमार
नंबर 102 संजीव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed