फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District Advisory Committee meeting under PNDT Act

Hisar News: पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक, 29 एजेंडे पर की चर्चा

Tue, 04 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 04 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
District Advisory Committee meeting under PNDT Act
पीएनडीटी एक्ट के तहत हिसार में आयोजित जिला सलाहकार समिति की बैठक में कमेटी सदस्यों को निर्देश द
हिसार। नागरिक अस्पताल परिसर में सोमवार को पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने की। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और कुल 29 महत्वपूर्ण एजेंडे प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

बैठक में विशेष रूप से नए अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण, डॉक्टरों के पंजीकरण और विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं के नियमन से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन गहलावत ने बताया कि जिला सलाहकार समिति का कार्य जिले में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को बनाए रखना और पीएनडीटी अधिनियम के अनुपालन को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह समिति जिले में नए अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण की सिफारिश करने, डॉक्टरों की नियुक्ति और कार्य प्रणाली की निगरानी करने तथा किसी भी उल्लंघन की स्थिति में सक्षम समिति को नियमानुसार कार्रवाई करने की सलाह देने का कार्य करती है। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि जिला सलाहकार समिति की बैठक में किसी अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन के लिए अनुमति दी जाती है।
भ्रूण लिंग जांच करने वालों की सूचना देने पर मिलेगा एक लाख रुपये तक का इनाम : उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे मामलों में गोपनीय रूप से सूचना देने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा एक लाख रुपये तक का नकद इनाम देने की व्यवस्था की गई है।
जिले में लिंगानुपात सुधार की दिशा में कड़े प्रयास : पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल ने बताया कि वर्तमान में जिले का लिंगानुपात 916 है। उन्होंने बताया कि भ्रूण लिंग जांच करने वाले और इसके लिए दलालों का सहयोग करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके लिए सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत के मोबाइल नंबर 9729155993 और नोडल अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल के मोबाइल नंबर 8950184481 पर गोपनीय रूप से सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed