फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   dispute beween farmer during protest

मय्यड़ टोल पर चौधर को लेकर भिड़े किसान, सिवानी में विरोध के बावजूद रास्ता बदलकर पहुंचे कृषि मंत्री

Sat, 26 Dec 2020 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
dispute beween farmer during protest
मय्यड़ टोल पर झगड़े के दौरान गुस्साए किसान को रोकता दूसरा किसान। - फोटो : Hisar
हिसार। किसान संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के चारों टोल को किसानों ने आमजन के लिए फ्री करवा दिया। लांधड़ी, बाडोपट्टी, रामायण और चौधरीवास टोल पर सुबह 9 बजे से किसान पहुंचना शुरू हो गए थे। मय्यड़ टोल पर किसानों की बैठक में चल रही थी, जिसमें दिल्ली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जाने को मंत्रणा हो रही थी। इसी दौरान दो किसान नेताओं में चौधर की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात हाथापाई तक पहुंची तो किसानों ने मीडिया के कैमरे बंद करवा दिए और अन्य किसानों ने बीचबचाव कर मामला कराया शांत।
विज्ञापन

मय्यड़ टोल पर किसानों का एक दल रात 12 बजे के बाद ही पहुंच गया और आवागमन पर्ची मुक्त करवा दिया। बाकी तीनों टोल को किसानों ने पर्ची मुक्त करवाकर शांतिपूर्ण धरना दिया और शाम तक धरने पर बैठे रहे। उधर सिवानी के बहल हलके में मुख्यमंत्री की 27 दिसंबर की रैली को लेकर कृषि मंत्री जेपी दलाल को कार्यकर्ताओं की बैठक लेनी थी। भारी संख्या में किसान विरोध स्वरूप काले झंडे और कृषि मंत्री का पुतला लेकर वहां धरने पर बैठ गए। इस कारण करीब चार घंटे देरी से रास्ता बदलकर कृषि मंत्री बैठक में पहुंचे। उधर, किसानों के समर्थन और पंजाब में व्यापारियों के यहां छापों के विरोध में जिले की मंडियां भी बंद रहीं।
विज्ञापन

27 को दिल्ली-जयपुर हाईवे के लिए करेंगे कूच
सिवानी मंडी (संवाद)। नेशनल हाईवे नंबर-52 स्थित चौधरीवास टोल प्लाजा पर सैकड़ों की संख्या में किसान सुबह साढ़े 9 बजे इकट्ठा हो गए। किसान सभा के जिला सचिव सूबेे सिंह ने कहा टोल को 27 तारीख रात 12 बजे तक टोल फ्री रखा जाएगा। रात को भी किसान टोल पर ठहरेेंगे और यहां रात को रुकने के लिए टेंट भी लगवाएं हैं तथा खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश बडवा, सुमेर सांगवान, सतपाल काजला, ज्ञानीराम, कृष्ण गावड, संदीप, विकास, अनिल, मानसिंह, सुभाष कौशिक, पूर्व सरपंच दिनेश सिवाच, खजान सिंह कस्वां, दलीप ढाका सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता उमेद सिंह पिलानियां ने की। टोल मैनेजर ने बताया कि उन्हें एक दिन का 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान होगा। सूबेसिंह बूरा ने बताया कि तीन दिनों तक टोल को फ्री रखे जाने के बाद 27 दिसंबर को हजारों किसान सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर लघु सचिवालय में एकत्र होंगे और वहां से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सांझापुर बॉर्डर के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने जताया विरोध
हिसार (ब्यूरो)। ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन एवं किसान नेता सतीश कुछ किसानों के साथ रात 12 बजे ही रामायण टोल पर पहुंच गए और टोल को फ्री करवा दिया। यहां धरने को किसान समन्वय समिति के सदस्य राजेश कासनियां, भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप खरड़, भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष विकास सीसर, काला कनोह, शमशेर सिंह नंबरदार, कुलदीप खरड़ आदि नेताओं ने संबोधित किया। धरने पर सोमबीर भगाना, रघुवीर खरड़, मनोज राठी, दलजीत पंघाल, सतीश पुठ्ठी सहित भारी संख्या में किसान मौजूद थे।

किसान आज और कल भी रखेंगे टोल फ्री
बरवाला (संवाद)। अखिल भारतीय किसान मजदूर समन्वय संघर्ष समिति बरवाला व उकलाना के नेतृत्व में शुक्रवार को बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर काफी संख्या में किसान मजदूरों ने इकट्ठा होकर टोल फ्री करवाया। वहीं 12 दिसंबर के टोल फ्री की तरह ही सुबह करीबन पौने 9 बजे जैसे ही समन्वय संघर्ष समिति के सदस्य टोल पर पहुंचे तो टोल कर्मी अपने कंप्यूटर सिस्टम बंद कर टोल बूथों से बाहर आ गए। अखिल भारतीय किसान मजदूर समन्वय संघर्ष समिति व अन्य संगठनों से जुड़े किसान टोल पर धरना लगाकर बैठ गए। धरने पर पहुंचे वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा का जो भी आह्वान होगा उसको पूरी तरह से लागू किया जाएगा। टोल फ्री कार्यक्रम के तहत 25 से 27 दिसंबर तक बाडोपट्टी टोल नाका पूरी तरह फ्री रहेगा चाहे वो रात हो या दिन इस दौरान क्षेत्र के किसान व मजदूर धरने पर डटे रहेंगे।

मय्यड़ टोल पर झगड़े के दौरान इकट्ठा हुए किसान।

मय्यड़ टोल पर झगड़े के दौरान इकट्ठा हुए किसान। - फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed