फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dispute between two groups over illegal liquor smuggling in Hansi, firing reported

Hisar News: हांसी में अवैध शराब तस्करी पर दो गुटों में विवाद, फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two groups over illegal liquor smuggling in Hansi, firing reported
हांसी (हिसार)। सिसाय रोड पर सोमवार को अवैध शराब तस्करी करने पर सोमवार शाम करीब 5 बजे दो गुटों में विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। शराब ठेकेदारों ने दो युवकों को अवैध रूप से शराब ले जाते पकड़ा था, जिसके बाद एक युवक ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाई, जो दीवार में जाकर लगी। सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को सिसाय पुल पुलिस चौकी ले गए। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्तौल को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद छह महीने से अवैध शराब को लेकर चल रहा था। ढाणी पाल निवासी विकास और नरेश ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उन्होंने सिसाय रोड पर खरड़ निवासी बीर सिंह को अवैध शराब की पेटी के साथ स्कूटी पर जाते हुए पकड़ा था। इस दौरान बीर सिंह ने अपने साथियों को बुलाया और उन पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली दीवार में जाकर लगी। वहीं, दूसरे पक्ष के बीर सिंह ने आरोप लगाया कि विकास और उसके साथी उनके क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचते हैं और नरेश पर दो दिन पहले ही अवैध शराब तस्करी का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर उपस्थित लोगों के बयान दर्ज किए हैं और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि, फायरिंग के दौरान मौके से कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed