फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Discipline and dedication required

जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और समर्पण जरूरी : वीसी

Tue, 14 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 14 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Discipline and dedication required
हिसार के जीजेयू में स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते चीफ वार्डन प्रो. ओमप्रकाश सांगव
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में विवेकानंद भवन (बॉयज होस्टल 4) में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से हमें न केवल अपने भीतर की शक्ति को पहचानने की प्रेरणा मिलती है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी समझने का अवसर मिलता है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और समर्पण जरूरी हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस हमें युवाओं की शक्ति और उनके भविष्य निर्माण में योगदान के महत्व को याद दिलाता है। चीफ वार्डन प्रो. ओम प्रकाश सांगवान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनका संदेश है कि हमें आत्मविश्वास और साहस के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. सरदुल सिंह धयाल, डॉ. मनोज यादव और डॉ. विजेंद्र सिहाग ने भी स्वामी विवेकानंद के योगदान और उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी पूंजी है युवा : डॉ. सुरेंद्र

हिसार। छाजूराम मेमोरियल जाट कॉलेज में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन सोमवार को बीआरसीएम कॉलेज बहल के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को युवा व्यक्तित्व आज के भारत की आवश्यकता। डॉ. मिश्रा ने बताया कि युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी है और एक सृजनात्मक व्यक्तित्व के माध्यम से युवा देश की तस्वीर बदल सकते हैं। स्वयंसेवकों ने आकर्षक पोस्टर बनाएं। जीजेयू की प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं आदर्शों पर व्याख्यान दिया। डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कृष्ण लाल, डॉ. नेहा डांगी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed