फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Disabled people created ruckus in multipurpose camp in Hisar, accused doctor of arriving late

Hisar: बहुउद्देशीय कैंप में दिव्यांगों ने किया हंगामा, डॉक्टरों पर लगाए लेट पहुंचने के आरोप, जमकर की नारेबाजी

Thu, 21 Dec 2023 03:10 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Dec 2023 03:10 PM IST
सार

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपिका सरासर के अनुसार शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के मेडिकल प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड और जिला रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए फार्म लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Disabled people created ruckus in multipurpose camp in Hisar, accused doctor of arriving late
हिसार रैडक्रॉस सोसायटी में पहुंचे दिव्यांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार जिला प्रशासन एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ बहुउद्देशीय कैंप में फैली व्यवस्थाओं से नाराज दिव्यांगों ने हंगामा कर दिया। दिव्यांगों का कहना था कि प्रशासन ने उन्हें कैंप के लिए सुबह 10 बजे ही बुला लिया जबकि यहां 12 बजे तक कोई भी चिकित्सा जांच के लिए नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना चिकित्सकों के उनकी न तो कोई यूडीआईडी  बन रही थी और न हीं बस व रेल सुविधा के लिए पास बन रहे। करीब 1 घंटे तक दिव्यांगों ने रेड क्रॉस भवन परिसर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दीवानों के हंगामों के चलते मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी पुलिस तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों ने दिव्यांगों को समझने का प्रयास किया। बाद में दिव्यांगों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक अधिकारियों से पहले पहुंचा। दिव्यांगों ने बताया कि सुबह से जिले के अलग-अलग स्थान से करीब 400 दिव्यांग विभिन्न साधन करके यहां पहुंचे थे और दिव्यांगों के काम होने की वजह धक्के मिल रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपिका सरासर के अनुसार शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के मेडिकल प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड और जिला रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए फार्म लिए जाएंगे। इसके अलावा जिला प्रबंधक एवं अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण निगम द्वारा हरियाणा सरकार की योजना अनुसार दिव्यांग व्यक्तियों के ऋण संबंधी जानकारियां दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में रोजगार विभाग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को रोजगार संबंधी जानकारियां, जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को पेंशन व बस पास संबंधित जानकारियां, क्रीड विभाग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों की नई पेंशन के स्टेटस तथा परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों के बारे मौके पर ही समाधान किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed