फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dirty water flows on road, distressed villagers warn of agitation

सड़क पर बहता है गंदा पानी, परेशान ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dirty water flows on road, distressed villagers warn of agitation
हांसी। प्रेमनगर गांव में घर के पास जमा पानी को दिखाती महिलाएं। - फोटो : Hisar
हांसी। उपमंडल के गांव प्रेम नगर के उमरा रोड पर नाले का का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। इससे आवागमन के दौरान लोगों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने इस पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की मांग की है। महिलाओं का कहना था कि गांव में आज भी सड़क, पेयजल, जलनिकासी व सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुमन रानी, बीरमती, संतोष, बाली, भतेरी, मंजू, रोशनी, कपूरी, साधू व राधा आदि ने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में पानी जमा होने से बीमारी फैलने का डर सताता है। नालियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिए जाने से समस्या बढ़ती जा रही है। सुरेश कुमार ने बताया कि गंदे पानी से होकर जाना उनकी नियति बन गई है। प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रिंस ने बताया कि गंदा पानी जमा रहने से सड़क पर कीचड़ व फिसलन हो गई है। लोग अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा हैं। नाली जाम हो जाने से बारिश के मौसम में स्थिति खराब हो जाती है। महिलाओं ने कहा कि गांव की अधिकतर सड़कें भी टूटी पड़ी हैं। बारिश में लोगों को अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बीते 30 वर्षों से इस गांव के लोग पीने के पानी को भी परेशान हैं। गांव में जो पानी की सप्लाई की जा रही है वह खारा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द नाले की सफाई का प्रबंध व पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन हमें आंदोलन का रुख करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed