फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dirt spread in the water tank of village Shikarpur, people are falling ill.

Hisar News: गांव शिकारपुर के जलघर में फैली गंदगी, लोग हो रहे बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread in the water tank of village Shikarpur, people are falling ill.
हिसार- गांव रायपुर-​शिकारपुर के जलघर में गिरा पेड़। 
हिसार। जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के विधानसभा क्षेत्र के गांव शिकारपुर के जलघर में पिछले करीब एक महीने से गंदा पानी भरा हुआ है, जिसके कारण ग्रामीणों को पीने के लिए बोरवेल और कुओं का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पेयजल की स्वच्छता को लेकर विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सितंबर माह में हुई बारिश और जलभराव के बाद जलघर में पानी भर गया था। अब जबकि गांव के अधिकतर हिस्सों से जलभराव खत्म हो चुका है, जलघर में भरा गंदा पानी अब तक नहीं निकाला गया। इससे पानी सड़ने लगा है और दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मरे हुए पक्षी और गिरे हुए पेड़ जलघर के अंदर पड़े हुए हैं। साथ ही, दीवारों के हिस्से भी टूटकर अंदर गिर रहे हैं।
विज्ञापन

पेयजल मानकों की उड़ रहीं धज्जियां
गांव के लोगों ने बताया कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। गंदे पानी की आपूर्ति से ग्रामीणों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पिछले दिनों कई लोगों को पेट दर्द, सिर दर्द और उलझन जैसी शिकायतें हुईं, जो दूषित पानी के सेवन से जुड़ी बताई जा रही हैं। इसके बावजूद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से अब तक जलघर की सफाई नहीं करवाई गई। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल सफाई और जल निकासी की मांग की है ताकि उन्हें स्वच्छ पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलघर की सफाई नहीं होने के चलते लोगों के मन में डर बना हुआ है। जलघर की सफाई के लिए कई बार अनुरोध कर चुके हैं। गंदे पानी के चलते लोगों में बीमारी की आशंका बनी हुई है। अधिकारियों की ओर से किसी तरह की सुनवाई नहीं की जा रही।
- सुभाष।
पेयजल के लिए लोगाें के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। साफ पेयजल हर एक नागरिक का हक है। प्रदेश सरकार की ओर से हर घर नल से जल के नारे को यहां पूरा नहीं किया जा रहा। लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। जलघरों की सफाई करा कर दोबारा से पानी भरा जाना चाहिए।
- रवि कुमार।

बारिश के सीजन के बाद से अब तक जलघर की सफाई नहीं हुई है। खेतों का पानी ओवरफ्लो होकर जलघर में भी भर गया था। जलघर को खाली करा कर उसकी सफाई कराने के बाद दोबारा से साफ पानी भरना चाहिए। इसके बाद पानी को शुद्ध कर आपूर्ति करनी चाहिए।

- सीताराम।

गांव में स्वच्छ पेजयल का नारा पूरा नहीं हो पा रहा। जलघर की हालत देखकर लोग पानी का प्रयोग नहीं करते। पीने के लिए नलकूपों के पानी का उपयोग कर रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी किसी की शिकायत पर कोई अमल नहीं करते। इस बार मंत्री रणबीर गंगवा गांव में आएंगे तो उनको अवगत कराएंगे।

- सतनाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed