{"_id":"6944614eb7209c38e8016994","slug":"director-of-the-birth-death-registration-department-reached-the-municipal-corporation-hisar-news-c-21-hsr1020-773421-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग की निदेशक पहुंची नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग की निदेशक पहुंची नगर निगम
विज्ञापन
हिसार। जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग की निदेशक डॉ. सिमी गर्ग ने वीरवार को महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल और नगर निगम कार्यालय का दौरा कर विभागीय कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 21 दिनों के भीतर निःशुल्क किया जाए और सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित हो। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत भी मौजूद रहीं।
दोपहर बाद निदेशक नगर निगम कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने जन्म-मृत्यु पंजीकरण से संबंधित रिकॉर्ड और ऑनलाइन पोर्टल में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। नगर निगम सचिव संजय शर्मा ने पंजीकरण व्यवस्था से अवगत कराया। डॉ. सिमी गर्ग ने कहा कि किसी भी नागरिक को पंजीकरण में परेशानी नहीं होनी चाहिए। आवश्यक दस्तावेजों की सूची पहले से उपलब्ध कराई जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने फाइलों का समय पर निपटान करने और देरी करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। ब्यूरो