फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Direct bus started for Prayagraj, four devotees went from Hisar on the first day

Hisar News: प्रयागराज के लिए सीधी बस शुरू, पहले दिन हिसार से गए चार श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Direct bus started for Prayagraj, four devotees went from Hisar on the first day
हिसार से प्रयागराज जाने वाली बस के चालक-परिचालक से बातचीत करते रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन। 
हिसार। प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए रोडवेज की ओर से विशेष बस सेवा शुरू की गई है। बुधवार दोपहर एक बजे रोडवेज के महाप्रबंधक डाॅ. मंगल सैन ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। पहले दिन हिसार से चार यात्री प्रयागराज के लिए बस में सवार हुए। इसके अलावा तीन यात्री आगरा और 10 सवारी गुरुग्राम की बैठी। बस वीरवार सुबह करीब आठ बजे प्रयागराज पहुंचेगी। बस रोजाना सुबह 10:28 बजे हिसार बस स्टैंड से रवाना होगी। कुंभ समाप्त होने तक नियमित रूप से रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। हिसार से प्रयागराज की दूरी 883 किलोमीटर है। प्रयागराज तक का किराया 1170 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन

बस में हैप्पी कार्ड मान्य, वरिष्ठजन का आधा किराया

रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगल सैन ने बताया कि श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले तक सुगम और सुविधाजनक यात्रा कराना ही उद्देश्य है। रोडवेज बस सुबह 10:28 बजे हिसार बस स्टैंड से चलकर झज्जर, गुरुग्राम, सोहना, पलवल, मथुरा, आगरा, इटावा और कानपुर होते हुए अगले दिन सुबह करीब 8 बजे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) पहुंचेगी। प्रयागराज से वापसी में बस शाम 3 बजे हिसार के लिए रवाना होगी। इस बस में हैप्पी कार्ड भी मान्य होंगे। सीनियर सिटीजन का आधा किराया लगेगा। परिचालक दयानंद सरसाना ने कहा कि हिसार से प्रयागराज के लिए चार लोग सवार हुए। वहीं, हांसी से तीन सवारियां प्रयागराज के लिए चढ़ीं।
विज्ञापन

महाकुंभ में अब भीड़ कम हो रही है। पहली बार प्रयागराज जा रहे हैं। रोडवेज की ओर से प्रयागराज के लिए बस चलाना सराहनीय कदम है। काफी दिनों से प्रयागराज जाने का कार्यक्रम बना हुआ था। - महेंद्र सिंह, चारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं पहली बार प्रयागराज जा रहा हूं। रोडवेज की ओर से प्रयागराज के लिए चलाई बस का स्वागत करते हैं। तीन सवारियां मुंढाल से मेरे साथ गई हैं। अभी तक प्रयागराज के लिए रोडवेज बस नहीं थी। अब श्रद्धालुओं को फायदा होगा। - योगेश, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed