फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Diploma courses will be started for the youth in HAU: Prof. Kamboj

एचएयू में युवाओं के लिए शुरू किए जाएंगे डिप्लोमा कोर्स : प्रो. कांबोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Diploma courses will be started for the youth in HAU: Prof. Kamboj
विश्वविद्यालय के 56वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ व विद्यार्थी।
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के 56वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने की। इस अवसर प्रशासनिक भवन की नवीनीकृत जलपान गृह (कैंटीन) का उद्घाटन किया। इस मौके पर कुलपति ने युवाओं में कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालय में जल्द ही नए डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का हर कर्मचारी व अधिकारी प्रबंधन के सिद्धांतों को अमल में लाते हुए अपना योगदान देता है इसलिए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में सभी पद के कर्मियों की अहम भूमिका रही। 55 वर्ष के इतिहास में खाद्य सुरक्षा में विश्वविद्यालय ने प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अहम भूमिका निभाई। हरित क्रांति के अलावा पीली क्रांति में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा गत वर्ष में अधिक उत्पादन देने वाली विभिन्न फसलों की उन्नत किस्में, समेकित कृषि प्रणाली के मॉडल, आधुनिक कृषि पद्वतियां, सब्जी के पौध की ग्राफ्टिंग विधि और टिश्यू कल्चर तकनीक से रोगरहित पौध विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने वैज्ञानिकों से कम लागत पर अधिक मुनाफा देने वाली कृषि पद्धतियां विकसित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

प्रदर्शनी में नई पुस्तकों व जर्नल की मिलेगी जानकारी : प्रो. बीआर काम्बोज

विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने नेहरू पुस्तकालय में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कुलपति ने पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि पुस्तकें इंसान की सच्ची मित्र होती हैं। इसलिए इनके अध्ययन से न केवल मन को एकाग्रता मिलती है बल्कि व्यक्ति का मानसिक व अध्यात्मिक विकास भी होता है। उन्होंने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी में शोधार्थियों के लिए नवीनतम शोध तकनीक संबंधी अंतरराष्ट्रीय स्तर के जर्नल और मैग्जीन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed