{"_id":"8f0fbc221dc4747f3594d3e520ab93bd","slug":"dinky-bansal-fourth-rank-in-cs-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएस में हिसार की बेटी का कमाल, देशभर में चौथा रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएस में हिसार की बेटी का कमाल, देशभर में चौथा रैंक
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज की फाउंडेशन प्रथम लेवल परीक्षा
विज्ञापन
में हिसार की बेटी ने डिंकी बंसल ने देशभर में चौथा स्थान हिसार किया है।
हिसार के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले सात विद्यार्थियों ने टॉप 25 में अपनी जगह बनाई है। डिंकी बंसल ने पूरे देश में चौथा, जबकि उत्तर भारत में पहला रैंक हासिल किया है। वहीं एक हेल्पर की बेटी गीतांजली ने देश में छठा रैंक पाया है। इनके अलावा स्वीटी सिंगला को 17वां, मानसी मित्तल को 19वां, खुशबू बिश्नोई को 22वां, सुमित को 23वां, और हर्ष शर्मा को 25वां रैंक मिला।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर उनके माता-पिता और एकेडमी स्टाफ ने खुशी जताई है। विशेष एकेडमी के डायरेक्टर तिलक राज जैन ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर कहा कि लगभग सभी विद्यार्थी मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। ऐसे विपरीत हालात में भी इन विद्यार्थियों का सफलता हासिल करना बहुत बड़ी बात है।
मुझे उम्मीद नहीं थी कि ऑल ओवर इंडिया में मेरा चौथा रैंक आ जाएगा, लेकिन अब मैं बहुत खुश हूं। मेरी इस सफलता का श्रेय निश्चित रूप से मेरे माता-पिता, एकेडमी स्टाफ और मेरे दोस्तों को जाता है, जिन्होंने पढ़ाई में आने वाली हर दिक्कत को दूर करने में मेरी मदद की। अब मैं किसी अच्छी कंपनी में सेक्रेटरी बनना चाहती हूं। डिंकी बंसल, नई अनाज मंडी हिसार