फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DIG Balwan Singh Rana transferred now Lokendra Kumar appointed as the new Superintendent of Police of Hisar

हिसार: डीआईजी बलवान सिंह राणा का तबादला, नए एसपी लोकेंद्र संभालेंगे कार्यभार

Mon, 14 Feb 2022 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 11:26 PM IST
सार

लोकेंद्र कुमार हिसार के नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। नए एसपी मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन
DIG Balwan Singh Rana transferred now Lokendra Kumar appointed as the new Superintendent of Police of Hisar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के हिसार से डीआईजी बलवान सिंह राणा का तबादला गुरुग्राम कर दिया गया है। बलवान राणा को गुरुग्राम में स्टेट विजिलेंस में नियुक्त किया गया है। लोकेंद्र कुमार हिसार के नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। नए एसपी मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे। 

विज्ञापन


डीआईजी बलवान सिंह राणा ने 24 सितंबर 2020 को हिसार में एसपी का कार्यभार संभाला था। डीआईजी के पद पर पदोन्नत होने के बाद भी वह एसपी का कार्यभार संभाल रहे थे। पिछले सप्ताह तारा फोर्ड कार एजेंसी के संचालक प्रदीप नेहरा ने एसपी बलवान राणा पर डीएसपी के माध्यम से 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


जिसके बाद बलवान राण ने प्रेस कांफ्रेस बुलाई लेकिन अचानक उसे स्थगित कर दिया। शुक्रवार को प्रदीप नेहरा ने इसकी लिखित शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री ,गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी को भेजी थी। रिश्वत का यह मामला पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया में भी लगातार वायरल हो रहा था। डीआईजी बलवान राणा के इस तबादले को रिश्वत मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी साल उनकी रिटायरमेंट भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed