फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Diet amount of 36 lakh 78 thousand 500 rupees for 4 months reached the account of 677 players

Hisar News: - 677 खिलाड़ियों के खाते में पहुंची 4 महीने की 36 लाख 78 हजार 500 रुपये की डाइट राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Diet amount of 36 lakh 78 thousand 500 rupees for 4 months reached the account of 677 players
हिसार। खेल नर्सरी के तहत विभिन्न खेलों का अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों के खाते में डाइट राशि आ चुकी है। खेल विभाग की ओर से 677 खिलाड़ियों के खाते में 36 लाख 78 हजार 500 रुपये की राशि डाली गई है। फिलहाल खिलाड़ियों को अप्रैल से लेकर जुलाई माह तक की राशि मिली है। अब जल्द ही अगस्त से लेकर अक्तूबर तक की राशि भी खाते में भेजी जाएगी। इसको लेकर खिलाड़ियों से डिटेल मांगी गई है। खेल विभाग की ओर से 8 साल से लेकर 14 साल तक के खिलाड़ी को 1500 रुपये व 15 साल से 19 साल तक के खिलाड़ी को 2000 रुपये प्रतिमाह डाइट राशि देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

बता दें, कि खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरी के लिए फरवरी माह में खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे। ट्रायल में बेस्ट परफोरमेंस के आधार पर खिलाड़ियों का नर्सरी में चयन किया गया। अप्रैल माह से जिले में 27 सरकारी कोच को खेल नर्सरी मिल गई। इन नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को डाइट राशि देने का प्रावधान रखा गया था।
विज्ञापन

इन खेलों की मिली थी खेल नर्सरी
बास्केटबाल, हैंडबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक, वालीबाल, क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, जूडो, वालीबाल, जिमनास्टिक, वेट लिफ्टिंग सहित अन्य खेलों की खेल नर्सरी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फिलहाल चार माह की डाइट राशि खिलाड़ियों के खाते में डाली जा चुकी है। जल्द ही अगस्त से लेकर अक्तूबर तक की राशि भी खाते में पहुंचेंगी
- कृष्ण मलिक, अस्सिटेंट, खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed