{"_id":"686ad27e1a1e14602c08bc74","slug":"dharamshala-and-cemetery-boundary-wall-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-46-lakh-hisar-news-c-21-hsr1005-661308-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 46 लाख रुपये की लागत से होगा धर्मशाला और कब्रिस्तान की चहारदीवारी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 46 लाख रुपये की लागत से होगा धर्मशाला और कब्रिस्तान की चहारदीवारी का निर्माण
Mon, 07 Jul 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना।
हांसी। नगर के वार्ड एक और वार्ड 26 में करीब 46 लाख रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रविवार को विधायक विनोद भयाना ने रखी। वार्ड एक में 20 लाख रुपये की लागत से धर्मशाला भवन का निर्माण कराया जाएगा जबकि वार्ड 26 में कब्रिस्तान की चहारदीवारी और एक कमरे का निर्माण किया जाएगा जिस पर करीब 26 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है।
दोनों कार्य नगर परिषद की ओर से कराए जाएंगे। विधायक ने भारत माता की जयघोष के बीच इन दोनों विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। धर्मशाला के निर्माण में यदि अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता हुई तो वह भी मुहैया करवाई जाएगी।
पांच महीने में होंगे कार्य पूरे
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि दोनों कार्यों को पांच महीने के भीतर पूर्ण करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद प्रधान प्रतिनिधि विनोद सैनी, नगर पार्षद दुलीचंद, सोनू रेगर, अरुण रेगर, पूर्ण सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।