फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DGCA team inspected the license to start air service from the airport

Hisar News: एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने के लाइसेंस को लेकर डीजीसीए टीम ने किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
DGCA team inspected the license to start air service from the airport
हिसार। महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से हवाई सेवा शुरू करने के लाइसेंस के लिए डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की टीम ने अड्डे का निरीक्षण किया। टीम ने दो दिन रुककर अड्डे पर अलग-अलग मानकों की जांच की। इस दौरान टीम ने कुछ मानकों में और सुधार के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि टीम ने जो भी सुधार के निर्देश दिए हैं, उन्हें 10 से 15 दिन में पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने महाराज अग्रसेन हवाई अड्डे से अप्रैल में हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की हुई है। इसे लेकर सरकार ने एलाइंस एयर के साथ 70 सीटर एटीआर-72 विमानों के साथ अगले 3 साल के लिए कई रूटों पर परिचालन को लेकर समझौता किया है। चूंकि अब नई हवाई पट्टी से हवाई जहाज उड़ान भरेंगे तो ऐसे में नए सिरे से लाइसेंस की भी जरूरत होगी। हिसार एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से लाइसेंस को लेकर आवेदन किया हुआ है। इसी को लेकर डीजीसीए की टीम बुधवार को शहर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

डीजीसीए के अधिकारियाें ने दो दिनों में रनवे, एटीसी, टर्मिनल, फायर सर्विस स्टेशन के अलावा एयरपोर्ट पर चले रहे अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। टीम ने हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अधिकारियों से एयरपोर्ट से जुड़े हर जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान टीम ने अधिकारियाें को कुछ जरूरी सलाह व सुधार के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा फाइनल लेयर का काम
उधर हवाई पट्टी पर फाइनल लेयर बिछाने का काम भी जल्द शुरू होगा। इसे लेकर अधिकारी मौसम विभाग के साथ संपर्क में हैं। जैसे ही उन्हें सूचना मिलती है कि करीब एक सप्ताह के लिए मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है तो अधिकारी फाइनल लेयर बिछाने का काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed