फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Development works worth 2.01 crore to be carried out in seven villages.

Hisar News: सात गांवों में 2.01 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Development works worth 2.01 crore to be carried out in seven villages.
हांसी। जिले के गांवों के विकास को नई गति देने की दिशा में जिले में करीब 2.01 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत होने जा रही है। पंचायती राज विभाग ने सड़क, फिरनी, सार्वजनिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने से जुड़े कार्यों के लिए आठ अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं।
विज्ञापन

इनमें अधिकांश परियोजनाएं हरियाणा ग्राम विकास योजना के तहत क्रियान्वित होंगी जबकि एक कार्य हरियाणा ग्रामीण विकास निधि (एचआरडीएफ) योजना के अंतर्गत कराया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

टेंडर के लिए 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। जारी टेंडरों के अनुसार, मेहंदा गांव में फिरनी से राजवीर जांगड़ा तक रास्ते का पक्का निर्माण 34.36 लाख रुपये की लागत से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उगालन गांव में बस स्टैंड और स्टेडियम परिसर में पानी की टंकी के निर्माण के लिए 2.45 लाख रुपये का री-टेंडर जारी किया गया है। वहीं खांडा खेड़ी के हर्बल पार्क में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए 2.46 लाख रुपये का री-टेंडर भी जारी किया गया है।
गढ़ी गांव में दो अलग-अलग सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें जयबीर के घर से भीम पुत्र फतेह सिंह के घर तक पेवर ब्लॉक से फिरनी निर्माण पर 30.29 लाख रुपये तथा सुरेश कोच के मकान से राजपति के मकान तक रास्ता निर्माण पर 26.83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके अलावा सोरखी गांव में सोरखी माइनर से सुभाष के घर तक रास्ता निर्माण 34.36 लाख रुपये, जमावड़ी गांव में दयानंद की मढ़ी से डॉ. सूरजभान के घर तक रास्ता निर्माण 35.07 लाख रुपये तथा ढाणा खुर्द में मार्केट कमेटी रोड से रमेश मास्टर और रूलीराम तक रास्ता निर्माण 34.93 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज, हिसार की देखरेख में सभी कार्य कराए जाएंगे।

:::::::::::
विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना तथा आवागमन और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार करना है। जिन कार्यों के लिए री-टेंडर जारी किए गए हैं, उन्हें भी जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। -गजेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed