फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Development work worth Rs 500 crore in Uklana in progress: Dushyant Chautala

उकलाना में 500 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर - डिप्टी सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 500 crore in Uklana in progress: Dushyant Chautala
उकलाना विधानसभा क्षेत्र में करीब 500 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर चल रहे हैं। इनमें से बहुत सारी विकास परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो गया है और कई कार्य टेंडर प्रक्रिया में है, जिन्हें जल्द पूरा करवाया जाएगा। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे शनिवार को उकलाना हलके की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उकलाना में करीब 500 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर चल रहे हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग (भवन एंड सड़कें) द्वारा करीब 200 करोड़ रुपये के सड़कों से संबंधित प्रोजेक्ट है, जिनमें नई सड़कें, सड़कों के चौड़ीकरण व मरम्मत के कार्य शामिल हैं। इसी तरह पंचायत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में करीब 20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट अप्रूवल हो चुके हैं, जिन्हें जल्द धरातल पर उतारकर उकलाना वासियों को लाभ पहुंचाया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा करीब 60 करोड़ रुपये के संपर्क मार्गों पर कार्य चल रहा है, जिनमें से करीब साढ़े 8 करोड़ रुपये के संपर्क मार्गों का काम पूरा हो चुका है। इस अवसर पर राज्य मंत्री अनूप धानक, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जेजेपी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, जिला प्रधान रमेश गोदारा, हलकाध्यक्ष अनिल बालकिया, जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन छाजू राम, अनिल बालकिया, शेर सिंह बतरा, हरीश गर्ग, बलराज खैरी, राधिका गोदारा, संदीप पूनिया, सतपाल राठी, जापान नंबरदार, मा. गुलाब सिंह, रणबीर, दिलदार पूनिया, रमेश, राजेन्द्र महिपाल, महेंद्र सोनी, होशियार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed