फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   deupty cm said that if FIF may against sp so FIR should be aginst DGP

एफआईआर में एसपी का नाम दर्ज करना सही तो डीजीपी का भी हो : दुष्यंत चौटाला

Mon, 23 Nov 2020 07:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
deupty cm said that if FIF may against sp so  FIR should be aginst DGP
नारनौंद हलके के गांव बास बादशाहपुर में कार्यकर्ताओं से मिलते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Hisar
नारनौंद (हिसार)। भूपेंद्र सिंह हुड्डा बताएं कि वे गुलाम नबी आजाद के साथ हैं या सोनिया गांधी के साथ। उन्हें सरकार की चिंता छोड़कर कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को बास में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हरीश शर्मा मामले पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कही।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक आईपीएस अधिकारी का मामले में नाम शामिल करना गलत बात है। अगर एसपी का नाम एफआईआर में दर्ज किया जाना सही है तो डीजीपी का नाम भी शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18 लाख लोगों का प्यार जजपा को मिला, जिसकी बदौलत हमने अपने एक साल में जनता से किए अनेक वादे निभाएं हैं। पिछले एक सप्ताह में सरकार तो मजबूती से खड़ी है, लेकिन कांग्रेस गिरती नजर आ रही है। प्रदेश में पंचायत चुनाव फरवरी माह तक करवा लिए जाएंगे। सरकार द्वारा पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, हरियाणा के उद्योगों में प्रदेश के नौजवानों के रोजगार संबंधी 75 प्रतिशत आरक्षण तथा पिछड़ा वर्ग-ए श्रेणी को पंचायत चुनावों में 8 प्रतिशत आरक्षण देने जैसे महत्वपूर्ण बिल राज्यपाल को भेजे गए हैं। जैसे ही यह बिल राज्यपाल से पारित होकर सरकार के पास आएंगे, वैसे ही राज्य निर्वाचन आयोग को पंचायत चुनाव के संबंध में पत्र लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन नहीं, सख्ती की जरूरत
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए सख्ती बढ़ाने की आवश्यकता है। फिलहाल लॉकडाउन लगाने की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली में कोरोना की स्थिति फिलहाल चिंताजनक है और यदि दिल्ली सरकार हरियाणा से किसी प्रकार का कोई सहयोग चाहती है तो प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।

पंजाब में यूरिया अनुपलब्धता के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार
पंजाब में यूरिया की अनुपलब्धता को लेकर उन्होंने कहा कि वहां के किसानों को आ रही परेशानियों के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है, क्योंकि पंजाब में रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और पंजाब सरकार उससे निपटने में पूरी तरह से विफल रही है। उपमुख्यमंत्री मुंढाल में जजपा कार्यकर्ता रामपाल के पुत्र बलवान तथा गांव खरबला में जजपा के हलका प्रधान ओमप्रकाश खरबला के पिता रणजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने भी गए। इस मौके पर जजपा जिला प्रधान रमेश गोदारा, राजेंद्र लितानी, अमित बूरा, महाबीर खर्ब, तरूण गोयल, छन्नो देवी, राहुल मक्कड़, शमशेर ढूल, बाली भाटोल, सेनापति पान्नू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed