{"_id":"6954300bfef67802060784fd","slug":"dense-fog-visibility-was-less-than-10-meters-trains-and-roadways-buses-arrived-late-hisar-news-c-21-hsr1020-780874-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घनी धुंध...दृश्यता 10 मीटर से रही कम, ट्रेनें और रोडवेज बसें देरी से पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घनी धुंध...दृश्यता 10 मीटर से रही कम, ट्रेनें और रोडवेज बसें देरी से पहुंचीं
Wed, 31 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
हांसी। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार सुबह घनी धुंध ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम के बदलते मिजाज के कारण दृश्यता घटकर 10 मीटर से भी कम रह गई, जिससे वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध के कारण ट्रेनें और रोडवेज बसें अपने गंतव्यों पर करीब दो घंटे देरी से पहुंची।
चंडीगढ़ से शाम करीब तीन बजे चली बस हांसी में रात्रि 11 बजे पहुंची, जबकि आमतौर पर यह बस साढ़े आठ बजे तक पहुंचती है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुंध इतनी गहरी थी कि वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर्स जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़ने को मजबूर दिखे। प्रशासन ने यात्रियों से धीमी गति और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक इसी प्रकार धुंध और शीत लहर जारी रहने की संभावना है। कोहरे और न्यूनतम तापमान में गिरावट से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सांस संबंधी रोगियों और बुजुर्गों को सुबह की सैर से परहेज करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
खेती के लिए अनुकूल
हालांकि धुंध और ठंड आम लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। ओस और ठंड से पौधों के फुटाव में मदद मिलेगी और फसल को मजबूती मिलेगी।