फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue: Maximum 42 new patients found in 24 hours, 20 bed ward full in civil hospital

डेंगू : 24 घंटे में सर्वाधिक 42 नए मरीज मिले, नागरिक अस्पताल में 20 बेड का वार्ड फुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dengue: Maximum 42 new patients found in 24 hours, 20 bed ward full in civil hospital
हिसार। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले में 24 घंटे में सर्वाधिक 42 नए मरीज मिले। नागरिक अस्पताल के वार्ड-11 के सभी 20 बेड मरीजों से फुल हो गए। अब अस्पताल प्रशासन ने मनोचिकित्सक वार्ड में मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया है। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 250 पहुंच चुका है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मंगलवार को बुखार के 70 मरीज पहुंचे। इनमें से करीब 13 मरीजों की जांच की गई तो उनमें प्लेटलेट्स कम मिलीं। इसके बाद उन्हें दाखिल कर लिया गया। वहीं, तीन मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ी। आपातकालीन विभाग में भी चार-पांच मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन

यहां-यहां मिले मरीज
एडवोकेट कॉलोनी में 23 वर्षीय युवक, भगत सिंह नगर में 39 वर्षीय महिला, गांव भिवानी रोहिला में 31 वर्षीय युवक, अग्रसेन कॉलोनी में 30 वर्षीय युवक, टिब्बा दानाशेर में 40 वर्षीय व्यक्ति, देव नगर कॉलोनी से 21 वर्षीय युवक, रामनगर से 15 वर्षीय किशोरी, बिश्नोई कॉलोनी से 52 वर्षीय महिला, बरवाला से 14 वर्षीय किशोर, गांव तलवंडी रुक्का से 16 वर्षीय किशोरी, गांव सीसवाल से 19 वर्षीय युवक, पुलिस कॉलोनी से 67 वर्षीय बुजुर्ग, 12 क्वार्टर से 11 वर्षीय बच्चा, शिव नगर से 22 वर्षीय युवती, सातरोड़ कलां से 29 वर्षीय युवती, भामाशाह नगर से 38 वर्षीय व्यक्ति, ठंडी सड़क से 40 वर्षीय व्यक्ति, बरवाला से 24 वर्षीय युवक, सूर्य नगर से 19 वर्षीय युवक, आर्य नगर से 24 वर्षीय युवती, इंदिरा कॉलोनी से 38 वर्षीय व्यक्ति, ऋषि नगर से 30 वर्षीय युवती, गांव तेलनवाली से 21 वर्षीय युवक, 12 क्वार्टर से 46 वर्षीय महिला, राजीव नगर से 20 वर्षीय युवक, रामनगर से 14 वर्षीय किशोर, रूप नगर से 32 वर्षीय युवक, राजीव नगर से 27 वर्षीय युवक, नव भारत स्कूल के पास से 15 वर्षीय किशोर, ऋषि नगर से 30 वर्षीय युवक, नेताजी कॉलोनी से 39 वर्षीय महिला, पटेल नगर से 33 वर्षीय महिला, न्यू गीता कॉलोनी से 38 वर्षीय व्यक्ति, शिव नगर से 30 वर्षीय युवक, ढाणी श्यामलाल से 35 वर्षीय युवक, गांव मिर्जापुर से 24 वर्षीय युवती, गांव मंगाली आकलान से 55 वर्षीय महिला, गांव बहबलपुर से 50 वर्षीय महिला, गांव बुड़ाक से 18 वर्षीय युवक, सेक्टर 14 से 12 वर्षीय बच्चा, पूजा मार्केट से 22 वर्षीय युवती, मिल गेट से 25 वर्षीय युवक।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक 1467 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 250 लोगों में डेंगू का संक्रमण मिला है। 168 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं और फिलहाल जिले में 81 डेंगू सक्रिय मरीज है। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सिविल सर्जन
शहर में फॉगिंग करवाने को लेकर निगमायुक्त से मिले पार्षद
शहर में बढ़ते डेंगू के मामलों को देेखते हुए वार्ड स्तर पर फॉगिंग कराने की मांग को लेकर पार्षदों ने मंगलवार को निगम कार्यालय में बैठक की। अध्यक्षता वार्ड एक के पार्षद अनिल जैन ने की। इस दौरान पार्षदों ने मांग उठाई कि शहर में बड़े स्तर पर फॉगिंग अभियान चलाया जाए ताकि बढ़ते डेंगू के मामलों को रोका जा सके। इसके बाद पार्षद निगमायुक्त अशोक गर्ग से मिले।

पार्षद अनिल जैन के अनुसार उनकी मांग पर संज्ञान लेते हुए निगम प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से 28 लीटर दवा मंगवाई है। निगमायुक्त ने भी निगम की खराब पड़ी बड़ी मशीनों को ठीक करवाने को कहा है। निगम में मौजूद पांच मशीनों की मदद से यह फॉगिंग करवाई जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से फॉगिंग करवाने के लिए दो कर्मचारियों को उपलब्ध करवाने को कहा है। उधर, निगम अधिकारियों से रोस्टर तैयार करने को भी कहा है। निगम में कुल 23 पार्षद है, जिनमें तीन मनोनीत पार्षद हैं। मगर मंगलवार को फॉगिंग करवाने की मांग को लेकर बुलाई गई बैठक में अनिल जैन, प्रीतम सैनी, पिंकी शर्मा व जयप्रकाश ही शामिल हुए।
बीते वर्षों में डेंगू के केस
वर्ष संख्या
2015 1140
2016 496
2017 538
2018 282
2019 168
2020 117
2021 250
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed