फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue

डेंगू के डर ने छुड़वाई छात्रों की कोचिंग

Fri, 18 Sep 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Fri, 18 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप शहर के लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर गया है। डेंगू के इसी डर के चलते शहरवासी पीएमटी व इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे अपने बच्चों को वापस बुला रहे है।
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई और आर्थिक नुकसान की परवाह किए बिना अभिभावक बच्चों को घर बुला रहे हैं। इसके चलते पिछले दो दिन में काफी संख्या में बच्चे वापस आ चुके हैं।
विज्ञापन


निजी अस्पताल में करवा रहे टेस्ट : डेंगू के नाम पर निजी अस्पतालों में लूट शुरू हो गई। शहर के कई बड़े अस्पतालों में डेंगू के आशंकित मरीजों के टेस्ट नागरिक अस्पताल में करवाने की बजाए निजी लैबों में कई तरह के टेस्ट करवाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टेस्ट 6 हजार से लेकर 11 हजार रुपये तक के हो रहे हैं। वीरवार को आर्यनगर का ऐसा ही एक परिवार निजी अस्पताल में अपने बेटी का उपचार करवाने के लिए पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने कई महंगे टेस्टों की लिस्ट बनकार उन्हें थमा दी।

स्वास्थ्य विभाग ने साधी चुप्पी
शहर में निजी अस्पतालों की चल रही मनमानी के बारे में स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी अच्छी तरह से जानते हैं। नागरिक अस्पताल में डेंगू की जांच करवाने के लिए निजी अस्पतालों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। लेकिन उनका कोई असर निजी अस्पतालों पर नजर नहीं आ रहा है।

सीपीएस करेंगे फॉगिंग एरिया का निरीक्षण
शहर में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता फॉगिंग एरिया का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं खुद उन इलाकों में शुक्रवार को जाऊंगा जहां पर फॉगिंग करवाई गई है। मैं खुद खड़ा रह कर वहां पर फॉगिंग करवाऊंगा।

29 गांवों में मलेरिया को लेकर अभियान 19 से
मलेरिया की दवा नहीं होने के चलते मलेरिया विभाग ने अपने स्प्रे अभियान को गांवों में पहले चरण के बाद रोक दिया था। हाल ही में विभाग के पास दवा का स्टॉक आया है, जिसके बाद शनिवार से दूसरे चरण के अभियान को शुरू किया जाएगा। जिले में 29 गांवों में फॉगिंग करवाई जाएगी। इसके लिए डेली वेज पर 70 के करीब लोगों को रखा जाएगा। जो घर घर जाकर गांवों में स्प्रे पंप से दवा का छिड़काव करेंगे।


डिप्टी डायरेक्टर ने ली बैठक
मलेरिया विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. वंदना भाटिया ने वीरवार को सीएमओ डॉ. आर ग्रेवाल, पीएमओ डॉ. दयानंद, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. तेजपाल, नोडल अधिकारी डॉ. सुशील गर्ग सहित अन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात की। डॉ. वंदना ने मलेरिया व डेंगू को लेकर चल रहे अभियानों व स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed