{"_id":"21e26beca6f9e920510a55dec891d45c","slug":"dengue-found-five-posetive-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा शहर डेंगू की जद में, पांच पॉजीटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा शहर डेंगू की जद में, पांच पॉजीटिव केस मिले
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान के बावजूद आधा शहर डेंगू की जद में आ गया है। यह हम नहीं खुद स्वास्थ्य विभाग का सर्वे कह रहा है।
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करने व सर्वे करने वाली टीम ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के सामने चौंकाने वाली रिपोर्ट पेश की है। सर्वे के अनुसार शहरी आबादी के 50 प्रतिशत हिस्से में डेंगू के लार्वा मिले हैं। इस रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ाकर रख दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर शहर भर में अभियान छेड़ दिया है। सामान्य अस्पताल में बुधवार केे पिछले पांच छह दिनों के 11 ब्लड सैंपलों की जांच की गई।
विज्ञापन
इन 11 सैंपलों में से 5 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इन सैंपलों में तीन सैंपल गांव लाडवा, नलवा और लांधडी से है। वहीं दो सैंपल शहर के लोगों के है। इनमें एक सैंपल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व एक सैंपल शांतिनगर इलाके के व्यक्ति का है।
एचएयू परिसर में मिले लार्वा
सर्वे टीम ने रोडवेज में सबसे पहले डेंगू के लार्वा मिलने की पुष्टि की थी। इसके पश्चात उन्होंने शहर के कई अन्य इलाकों में डेंगू के लार्वा की रिपोर्ट तैयार की। खास बात यह है कि एचएयू परिसर में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को डेंगू के लार्वा मिले।
50 प्रतिशत क्षेत्र में डेंगू के लार्वा चिंता का विषय
डेंगू के लार्वा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही चिंता जाहिर कर दी थी। रिपोर्ट ने उनकी चिंता को ओर बढ़ा दिया है।
खास बात यह है कि डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है। यही कारण है कि हल्की लापरवाही के चलते ही लोग डेंगू के मच्छरों का शिकार बन जाते है। रिपोर्ट के मुताबिक शहर के अलग अलग इलाकों में डेंगू के लार्वा पाए गए है।
इन इलाकों में मिले लार्वा
शहर के कुंजलाल गार्डन, शिवनगर, बस स्टैंड, एचएयू कैंपस, सूर्यनगर इलाकों में डेंगू का लार्वा पाया गया है।
ऐसे करें बचाव
डेंगू विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सुशील गर्ग ने बताया कि डेंगू से बचने के लोग अपने कूलरों का पानी बदलते रहें। छतों पर मटके आदि पानी जमा होने वाली चीज नहीं रखें। खाली डिस्पोजल गिलास व अन्य चीजों को खुले में नहीं फेंके। डिस्पोजल गिलास में सबसे तेजी से लार्वा फैलता है।
दो सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। शहर के अलग अलग इलाकों से यह सैंपल आए है। वहीं सर्वे रिपोर्ट में भी शहर के कई इलाकों में डेंगू के लार्वा मिले थे। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग व लोगों को डेंगू संबंधी जानकारी देने के लिए अभियान शुरू करवा दिया है। - डॉ. टीपी शर्मा, डिप्टी सीएमओ