फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue cases increased once again after two days

Hisar News: दो दिन के बाद एक बार फिर बढ़े डेंगू के केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Dengue cases increased once again after two days
हिसार। जिले में दो दिन के बाद एक बार फिर से डेंगू के मामले बढ़ गए हैं। मंगलवार को एक बार फिर से 49 केस आए हैं और आंकड़ा बढ़कर 1533 पर पहुंच गया है। केस बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिंता सताने लगी है। हालांकि सुबह और शाम को शहर में दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है। उसके बाद भी डेंगू का लारवा मिल रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि मंगलवार को डेंगू के 49 केस आए हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी घरों से लारवा मिल रहा है। दवा का छिड़काव करवाने के बाद भी केस सामने आ रहे हैं। उनका कहना है कि तापमान में गिरावट के बाद लारवा खत्म होगा। अकसर अक्तूबर माह के आखिर में डेंगू के केस कम होने शुरू हो जाते है, लेकिन इस बार नवंबर बीतने को है लेकिन केस कम नहीं हो रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। लारवा मिलने पर नोटिस दिए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed