फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demonstration in support of personnel removed from Sanjivani

संजीवनी से हटाए गए कर्मियों के समर्थन में रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in support of personnel removed from Sanjivani
संजीवनी अस्पताल से हटाए गए कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन करते सकसं के सदस्य - फोटो : Hisar
हिसार। सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने कोविड-19 संजीवनी अस्पताल से हटाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर बहाल किए जाने की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान बिशन सिंह ने की तथा संचालन सचिव ओमप्रकाश माल ने किया। प्रदर्शन के बाद सीएमओ को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा व ईलाज करने वाले इन कोरोना योद्धाओं को बिना किसी नोटिस के मौखिक आदेश देकर नौकरी से हटा दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने यह घोषणा की थी कि कोरोना के दौरान काम करने वाले इन कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पड़े पदों पर समायोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में नर्सों के 93 पद खाली हैं। इन खाली पड़े पदों पर इन हटाये गए कर्मचारियों को समायोजित किया जाये। जिला प्रधान सुरेंद्र यादव, सचिव नरेश गौतम, सहसचिव अशोक सैनी, वरिष्ठ उप प्रधान राजेश बागड़ी, ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र मान, वित्त सचिव विनोद प्रभाकर, मनुज बामनिया, सोना देवी, रमेश शर्मा, दीपक लोट, सुरेन्द्र फौजी, रमेश मोर, सुनील लाडवा, विनोद फौजी, रामपाल, शशि, सुमन रानी आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed