फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demarcation error removed after ten months, now Sector-24 will be developed in 31.65 acres

दस माह बाद दूर हुई सीमांकन त्रुटि, अब 31.65 एकड़ में विकसित होगा सेक्टर-24

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demarcation error removed after ten months, now Sector-24 will be developed in 31.65 acres
अमित भारद्वाज
विज्ञापन

हिसार। शहर के नए सेक्टर-24 को विकसित करने के काम में आ रही अड़चन आखिरकार दूर हो गई है। करीब दस माह के बाद डिमार्केशन की गड़बड़ी (सीमांकन त्रुटि) को दुरुस्त कर लिया गया है। एचएसवीपी की ओर से सेक्टर में सड़क, बिजली व पानी उपलब्ध कराने के लिए 2.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य के लिए टेंडर हो चुका है। ठेकेदार को चार माह में इस कार्य को पूरा करना है। इसके बाद सेक्टर के प्लॉट की ऑनलाइन बोली करवाई जाएगी।
बता दें कि इस सेक्टर में बनाए गए नक्शे में एक सड़क की चौड़ाई 45 मीटर दर्शायी गई थी, मगर पैमाइश के दौरान यह सड़क 39 मीटर की मिली। जब यह गड़बड़ी सामने आई तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इसकी पूरी जांच करवाई। जांच के बाद इस सड़क को 39 मीटर बनाने का ही फैसला किया गया। हालांकि सेक्टर में सड़क, बिजली व पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए टेंडर पिछले साल ही किए जा चुके हैं, मगर इस गड़बड़ी के कारण ठेकेदार काम शुरू नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन

रिहायशी सेक्टर होगा
यह सेक्टर रायपुर रोड पर 31.65 एकड़ में बसाया जाएगा। हालांकि एचएसवीपी ने पांच साल पहले सेक्टर 24 व 25 को बनाने की योजना तैयार की थी। मगर उस समय बजट के अभाव व प्रॉपर्टी के रेट में मंदी के कारण दोनों सेक्टर की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। मगर अब विभाग ने पहले सेक्टर 24 को बसाने का फैसला किया है। यह सेक्टर रिहायशी सेक्टर होगा। कुछ हिस्से पर एक हाउसिंग सोसायटी बनी हुई है। बची जमीन पर यह सेक्टर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर में होंगे 226 प्लॉट
पीएलए के बाद यह शायद शहर का सबसे छोटा सेक्टर है। 31.65 एकड़ में बनने वाले इस सेक्टर में 226 प्लॉट होंगे। इसके नजदीक सेक्टर 1-4 होंगे। लोकेशन के हिसाब से यह प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नजदीक होगा।
प्लॉट एरिया संख्या
एक कनाल 15
14 मरला 45
10 मरला 16
8 मरला 41
6 मरला 28
4 मरला 52
(नोट : प्लॉट की यह संख्या फाइनल नहीं है)
हिसार में अभी तक बसे सेक्टर
सेक्टर 1-4, सेक्टर 3-5, सेक्टर 9-11, सेक्टर-13, सेक्टर-14, सेक्टर-15, सेक्टर 16-17, सेक्टर-14 पी, सेक्टर 33 पार्ट, अर्बन एस्टेट, पीएलए, सेक्टर-21 पी मेला ग्राउंड, इंडस्ट्रियल सेक्टर 27-28
पांच साल बाद नया सेक्टर
करीब पांच साल पहले हिसार में सेक्टर-14 पी और सेक्टर-33 के लिए आवेदन मांगे गए थे। शहर के बाहरी हिस्से में बस अड्डे के पास बने सेक्टर-14 के साथ लगते इन दोनों सेक्टरों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले थे। बाद में संपत्ति के दामों में आई गिरावट के बाद इन सेक्टर के रेट भी कम हो गए थे। मगर अब दोबारा से इन सेक्टरों में प्लॉट के रेट में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

सीमांकन त्रुटि को दूर कर लिया गया है। अब जल्द ही एजेंसी सड़क निर्माण व बिजली-पानी उपलब्ध करवाने का काम शुरू कर देगी। - भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed