फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand to make temporary employees permanent

Hisar News: ऑनलाइन तबादला नीति के खिलाफ होगा आंदोलन

Tue, 13 Jan 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Demand to make temporary employees permanent
हांसी में बैठक करते कर्मचारी यूनियन के सदस्य।
हांसी। हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों, ऑनलाइन तबादला नीति के खिलाफ कर्मचारियों को पक्का करवाने के लिए कर्मचारियों ने आंदोलन का आगाज कर दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य उप प्रधान जगमिंद्र पुनिया ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार के कर्मचारी, मजदूर,किसान व आम जनता विरोधी नीतियां बना रही है। दूसरी ओर पूंजीपतियों के हक में नीतियों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान, मजदूर, ट्रेड यूनियन, कर्मचारी 15 जनवरी को जींद महासम्मेलन में एकत्रित होकर सरकार की नीतियों का विरोध करेगा। जिला मुख्यालय पर 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल के लिए 19 जनवरी नोटिस देंगे। ऑनलाइन तबादला नीति के खिलाफ, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने व अन्य मांगों के समाधान के लिए 22 जनवरी को प्रदेश के सभी कार्यकारी अभियंता कार्यालयों के बाहर एवं 29 जनवरी को अधीक्षक अभियंताओं के कार्यालयों के बाहर सांकेतिक भूख हड़ताल करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में बिजली निगम के सब अर्बन कार्यालय में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन यूनिट की कार्यकारिणी बैठक यूनिट प्रधान सुरेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन यूनिट सचिव जोनी कुमार ने किया। इस मौके पर 2 फरवरी से 9 तक प्रदेश के मुख्य अभियंता जोन/थर्मल स्तर पर सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सतीश शर्मा, विनोद दुहन, सुनील यादव कैशियर, अमीर चंद जांगड़ा, श्यामपाल, राजेश पेटवाड़ ,पवन कुमार, सुमित मित्तल व अन्य नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed