फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand to make Hisar a wholesale business center and get Agroha mound excavated

हिसार को थोक व्यापार केंद्र बनाने व अग्रोहा टीले की खुदाई करवाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand to make Hisar a wholesale business center and get Agroha mound excavated
हिसार। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शून्यकाल के दौरान सदन में हिसार शहर में थोक व्यापार के केंद्र के रूप में विकसित करने और अग्रोहा टीले की खुदाई करवाने की मांग उठाई। शून्यकाल में बोलते हुए हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार नगर को उत्तरी भारत के थोक व्यापार के केंद्र के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए यह बहुत ही उपयुक्त स्थान हो सकता है। हिसार शहर की सीमाएं पंजाब, दिल्ली व राजस्थान से सटी हुई है। दिल्ली चूंकि वर्षों से पूरे भारत में थोक व्यापार कपड़ा, किराना, मेवा, सौंदर्य प्रसाधन, इलेक्ट्रॉनिक्स, जड़ी बूटियां व मेडिसन आदि वस्तुओं का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र रहा है। पुरानी दिल्ली में ही व्यापारिक गतिविधियां होने के कारण यह इलाका काफी तंग व माल ढुलाई आदि के लिए उपयुक्त नही रह गया है। हिसार को थोक व्यापार के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अपार संभावनाओं पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने अग्रोहा टीले की खुदाई का भी मुद्दा उठाया। पुरातत्वविदों की एक टीम ने 1978 -79 में फिर से इसकी खुदाई का कार्य किया गया था। खुदाई में काफी वस्तुएं मिली थी। इसकी खुदाई के बाद इसके अध्ययन से अंग्रेजों द्वारा रचित इतिहास के मिथक को तोड़ा जा सकेगा। जल्द खुदाई के लिए कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। हिसार-अग्रोहा -फतेबाद-सिरसा रेलवे लाइन बिछाए जाने की मांग रखी गई थी। यह प्रोजेक्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है। सरकार इसे अति शीघ्र क्रियान्वित करने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed