{"_id":"61c36c9790a3b62980191be5","slug":"demand-to-make-hisar-a-wholesale-business-center-and-get-agroha-mound-excavated-hisar-news-hsr6201147158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश वापस: किसान एक्सप्रेस में नहीं मिलेगी अनारक्षित कोच की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश वापस: किसान एक्सप्रेस में नहीं मिलेगी अनारक्षित कोच की सुविधा
विज्ञापन
हिसार। रेलवे की ओर से किसान एक्सप्रेस के चार कोच को अनारक्षित करने के आदेश वापस ले लिए गए हैं। अभी यात्रियों को किसान एक्सप्रेस में सफर करने के लिए अपनी टिकट रिजर्वेशन करवानी पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे की ओर से 21 दिसंबर से किसान एक्सप्रेस में लगे कोच डीएल-1, डीएल-2, डी-9 और डी-10 को अनारक्षित करने के आदेश दिए थे। मगर रेलवे ने सुविधा शुरू करने से पहले ही आदेश वापस ले लिए। यदि किसी यात्री को किसान एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में भी सफर करना है तो पहले की तरह ही उसे सीट की रिजर्वेशन करवानी पड़ेगी। जोकि तीन घंटे पहले की जाएगी। रेलवे के चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर दीपचंद का कहना है कि किसान एक्सप्रेस में चार कोच अनारक्षित करने को लेकर पत्र मिला था, लेकिन अब रेलवे की ओर से आदेश वापस ले लिए गए हैं।
--------
उधर, किसान आंदोलन के कारण अजमेर-अमृतसर व अमृतसर-अजमेर ट्रेन रद्द -
उधर, उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन के कारण गाड़ी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर बुधवार को रद्द रही। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर 23 दिसंबर को रद्द रहेगी। यह ट्रेन हिसार होकर जाती है।
-------