फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be another survey of the dairies, if a wrong breaker is made, the JE will be held accountable, vigilance inspection of drainage approved

Hisar News: डेयरियों का फिर होगा सर्वे, गलत ब्रेकर बनाया तो जेई पर गिरेगी गाज, ड्रेनेज की विजिलेंस जांच मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
There will be another survey of the dairies, if a wrong breaker is made, the JE will be held accountable, vigilance inspection of drainage approved
नगर निगम की बैठक में माैजूद मेयर और पार्षद। 
हिसार। नगर निगम हाउस की बैठक में शहर की डेयरियों का दोबारा सर्वे कराने, गलत तरीके से बने ब्रेकरों पर कार्रवाई करने और अनाज मंडी में जलभराव के मामले में ड्रेनेज सफाई की विजिलेंस जांच कराने का फैसला लिया गया। मंगलवार को मेयर प्रवीण पोपली की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने सफाई, डेयरी, अवैध ब्रेकर, स्ट्रीट डॉग्स और प्रॉपर्टी टैक्स की गड़बड़ियों समेत कई मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

आयुक्त सी जयाश्रद्धा और संबंधित अधिकारियों ने इन पर जवाब दिए। पार्षदों ने शिकायत की कि डेयरी संचालक खाली प्लॉटों में गोबर डाल रहे हैं। इस पर शहर में डेयरियों का दोबारा सर्वे कराने और खाली प्लॉट में गोबर डालने के मामले में प्लॉटधारक को नोटिस जारी करने का फैसला लिया गया। शहर में पहले भी दो बार डेयरियों का सर्वे हो चुका है।
विज्ञापन

खाली प्लॉट में कचरा मिलने पर मालिक को पहली बार 10 हजार, दूसरी बार 15 हजार और तीसरी बार 25 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। जुर्माना जमा नहीं कराने पर राशि प्रॉपर्टी आईडी में दर्ज की जाएगी। किसी अन्य व्यक्ति को प्लॉट में कचरा डालते पकड़े जाने पर 500 रुपये का शुरुआती चालान होगा। पार्षदों ने ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी विंग के अधिकारियों ने बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बने 300 ब्रेकरों को मॉडिफाई करने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। अवैध ब्रेकर तोड़े जाएंगे। ब्रेकर की लंबाई 12 फीट और ऊंचाई चार इंच ही रखी जाएगी। इससे अधिक ऊंचे ब्रेकर हटाए जाएंगे। आयुक्त ने सभी ब्रेकरों का ऑडिट कराने और उन पर सफेद पट्टी लगाने के निर्देश दिए। गलत ब्रेकर मिलने पर संबंधित जेई जिम्मेदार होगा। अपने स्तर पर गली का लेवल ऊंचा करने वालों को भी नोटिस जारी किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
वार्डों में 10-10 लाख के टेंडर, ठेकेदारों ने बीच में छोड़े काम
वार्ड पांच के पार्षद भीम महाजन ने कहा कि वार्डों में मेंटेनेंस के लिए 10-10 लाख रुपये के टेंडर लगाए गए थे, लेकिन उनके वार्ड में ठेकेदार ने काम नहीं किया। वार्ड 14 की पार्षद सुमन यादव और वार्ड आठ के पार्षद रवि सैनी ने भी उनके वार्डों में काम बीच में छोड़ने की शिकायत की। आयुक्त सी जयाश्रद्धा ने कहा कि संबंधित ठेकेदारों की सिक्योरिटी राशि जब्त की जाएगी और उनकी फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में निगम का काम न ले सकें।
टाउन पार्क के सामने का चौराहा महाराजा अरूट के नाम पर होगा
बैठक में टाउन पार्क के सामने वाले चौराहे का नाम सूर्यवंशी महाराजा अरूट के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। वार्ड 17 के पार्षद राजेश अरोड़ा ने यह प्रस्ताव रखा, जिसका मेयर प्रवीण पोपली ने समर्थन किया। इसके बाद सभी पार्षदों की सहमति ली गई। पंजाबी वेलफेयर सोसायटी ने फैसले पर खुशी जताई। सोसायटी के प्रधान शम्मी नागपाल ने बताया कि जल्द ही विधिवत रूप से चौराहे का नामकरण महाराजा अरूट के नाम पर किया जाएगा।
एक महीने में सुधर जाओ, वरना ई-ऑफिस शुरू कर दूंगी
पार्षद राजेश अरोड़ा ने आयुक्त से कहा कि काम से संबंधित कागजात देने के बाद उन्हें जेई तक पहुंचने में एक महीना लग जाता है। फाइलों पर एसडीओ और एक्सईएन के हस्ताक्षर तो होते हैं, लेकिन तारीख नहीं लिखी जाती। उन्होंने कागजात पर कार्रवाई के लिए जेई को सात दिन का समय देने की मांग की। इस पर आयुक्त ने तकनीकी विंग के अधिकारियों को नोटिंग पर हस्ताक्षर के साथ तारीख लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो ई-ऑफिस शुरू कर दिया जाएगा।
पुलिस पर भड़के पार्षद मनोहर लाल
बैठक में पुलिस से जुड़े 18 एजेंडे रखे गए, लेकिन आजाद नगर थाने से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ट्रैफिक संबंधी मामलों का जवाब ट्रैफिक थाना प्रभारी ने दिया। इस पर वार्ड सात के पार्षद मनोहर लाल वर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बैठक में पुलिस का जवाबदेह अधिकारी बुलाया जाए। अधिकारी नहीं आएगा तो वे पुलिस से जुड़े एजेंडे नहीं रखेंगे। उन्होंने अगली बैठक में कम से कम डीएसपी को बुलाने की मांग की। नशे की रोकथाम का एजेंडा आने पर मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने कई बार पुलिस को नशे के बारे में जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी नशेड़ी को पकड़ा गया। इस पर मेयर ने अगली बैठक में डीएसपी को भेजने के लिए कहा।
अनाज मंडी में जलभराव पर ड्रेनेज सफाई की विजिलेंस जांच होगी
पिछले दिनों बारिश के दौरान अनाज मंडी में मूंगफली की फसल बहने का मामला भी बैठक में उठा। पार्षद मोहित सिंगल ने मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन आनंद कुमार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ड्रेनेज की सफाई नहीं होने से मंडी में पानी भर गया। उन्होंने एक्सईएन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की बात कही, ताकि अधिकारी को सदन की गरिमा का पता चल सके। मेयर ने एक्सईएन का बचाव करते हुए मामला शांत कराया। इसके बाद ड्रेनेज सफाई के कार्य की विजिलेंस जांच कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।

20 में से 19 पार्षद पहुंचे, एक गैरहाजिर
बैठक में वार्ड एक से सरोज जैन, वार्ड दो से मोहित सिंगल, वार्ड तीन से ज्योति मेहता, वार्ड चार से हरिसिंह सैनी, वार्ड पांच से भीम महाजन, वार्ड छह से ऊषा देवी, वार्ड सात से मनोहर लाल, वार्ड आठ से रवि सैनी, वार्ड नौ से शीला जयप्रकाश, वार्ड 10 से साक्षी, वार्ड 11 से नरेश ग्रेवाल, वार्ड 12 से जगमोहन मित्तल, वार्ड 13 से संजय डालमिया, वार्ड 14 से सुमन यादव, वार्ड 15 से संतोष सैनी, वार्ड 16 से राजेंद्र बिडलान, वार्ड 17 से राजेश अरोड़ा, वार्ड 19 से सत्यवान पानू और वार्ड 20 से नवीन भाटी मौजूद रहे। वार्ड 18 के पार्षद गुलाब सिंह गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed