फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand for a permanent solution to the drainage problem with the amount of Rs 30 lakh pending for the repair of the bus stand.

Hisar News: बस स्टैंड की मरम्मत के लिए लंबित पड़ी 30 लाख की राशि से पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग

Mon, 02 Dec 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 02 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Demand for a permanent solution to the drainage problem with the amount of Rs 30 lakh pending for the repair of the bus stand.
हांसी बस स्टैंड का परिसर। 
हांसी। बस स्टैंड पर बरसाती पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए निजी बस संचालक विधायक से मिले। बस संचालकों ने बस स्टैंड की मरम्मत के लिए लंबित पड़ी 30 लाख रुपये की राशि के तहत सुधार की मांग की ताकी बारिश के दौरान यहां पर जलभराव न हो।
विज्ञापन

बस स्टैंड की मरम्मत के लिए करीब सात वर्ष पहले 73 लाख रुपये की राशि आई थी। मरम्मत का काम लोकनिर्माण विभाग की तरफ से करवाया जाना है। इसमें से करीब 43 लाख रुपये की राशि वर्ष 2021 में खर्च हुई थी। तब बस स्टैंड के सुधार के लिए कई काम करवाए गए थे। लेकिन बस स्टैंड की मुख्य समस्या पानी की निकासी है। इसका समाधान आज तक नहीं हुआ है ।
विज्ञापन

बस स्टैंड का लेवल रोड के लेवल से काफी नीचा है। ऐसे में यहां पर बरसाती पानी की निकासी नहीं होती। जिसके चलते यहां पर बरसाती पानी जमा रहता है। इसके समाधान के लिए निजी बस संचालक रमेश बामल व लक्ष्मी नारायण विधायक विनोद भयाना से मिले। उन्होंने बची हुई करीब 30 लाख रुपये की राशि से बस स्टैंड की मूल समस्या के समाधान की मांग की। इस पर विधायक ने रोडवेज के जीएम व लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन से बात कर इसका समाधान करने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



1982 में हुआ था उद्घाटन
हांसी बस स्टैंड का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री भजन लाल द्वारा 22 जनवरी 1982 को किया गया था। बस स्टैंड की बिल्डिंग 42 वर्ष पुरानी हो चुकी है। यहां से प्रतिदिन 20 से 25 हजार यात्री सफर करते हैं।



बारिश के दौरान होता है जलभराव
बस स्टैंड हाईवे से डेढ़ फुट नीचे है। बारिश के दौरान बस स्टैंड पर जलभराव हो जाता है। जिससे बसों का बस स्टैंड के अंदर आना-जाना बंद हो जाता है। यात्री बस स्टैंड के बाहर ही खड़े होते हैं। बसें भी बाहर खड़ी होती हैं। इससे हाईवे पर जाम लगता है। पानी की निकासी में दो से तीन दिन का समय लगता है।



निजी बस संचालक पानी की निकासी की समस्या के लिए मुझसे मिले थे। मैंने रोडवेज के जीएम व लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन को सुधार के लिए कहा है। मैं इसके सुधार के लिए परिवहन मंत्री अनिल विज से भी बात करूंगा। सुधार के लिए बेहतर योजना बनाई जाएगी।- विनोद भयाना, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed