फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Delhi-Hisar to Ayodhya flight canceled due to technical glitch, passengers face problems

Hisar News: तकनीकी खामी से दिल्ली-हिसार से अयोध्या की फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने भुगती परेशानी

Mon, 25 Aug 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 25 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Hisar to Ayodhya flight canceled due to technical glitch, passengers face problems
हिसार। दिल्ली-हिसार से अयोध्या और अयोध्या से वापसी की फ्लाइट तकनीकी खामियों की वजह से रविवार को रद्द कर दी गई। इससे अयोध्या गए यात्रियों को वापसी और हिसार से दिल्ली-अयोध्या जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अयोध्या-दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने पर फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिली। इसके बाद कुछ ने यात्रा निरस्त कर दी तो कई निजी वाहन से दिल्ली गए।
विज्ञापन

फ्लाइट रद्द होने से अग्रसेन भवन ट्रस्ट की तरफ से निशुल्क यात्रा पर अयोध्या गए 12 बुजुर्गों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुजुर्गों की वापसी के लिए ट्रस्ट की तरफ से अयोध्या से हिसार के लिए निजी वाहन की व्यवस्था की गई। बुजुर्ग यात्री सोमवार सुबह हिसार पहुंचेंगे। उधर, एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा। अधिकृत जानकारी एयर एलायंस प्रबंधन ही दे सकता है। इससे पहले 26 मई को भी अयोध्या से हिसार की फ्लाइट रद्द कर दी गई थी और यात्रियों को हिसार पहुंचाने के बजाय दिल्ली पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन

अग्रसेन भवन ट्रस्ट की तरफ से 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गाें को अयोध्या की निशुल्क हवाई यात्रा करवाई जा रही है। शुक्रवार को 12 बुजुर्ग हिसार से फ्लाइट में अयोध्या गए थे। रविवार को वापसी थी। दोपहर एक बजे हिसार के लिए फ्लाइट थी। कुछ देर पहले ही एलायंस एयर की तरफ से बताया कि तकनीकी कारणों की वजह से फ्लाइट हिसार नहीं जाएगी। यात्री अपनी वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से बुजुर्ग परेशान हो गए। उन्होंने फोन कर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बाद ट्रस्ट ने निजी वाहन की व्यवस्था की। अयोध्या गए यात्री रविंद्र गोयल ने बताया कि एलायंस एयर कंपनी की तरफ से बताया गया कि फ्लाइट 3 घंटे की देरी से उड़ान भरेगी। इसके कुछ देर बाद हमने फोन कर पूछा कि कंफर्म करके बताएं कि फ्लाइट जाएगी या नहीं। इस पर कहा कि आज की फ्लाइट रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है शेड्यूल
दिल्ली से हिसार आगमन -सुबह 10:15 बजे
हिसार से अयोध्या रवानगी-सुबह 10:40 बजे
अयोध्या से हिसार आगमन-दोपहर 3:05 बजे
हिसार से दिल्ली वापसी- दाेपहर 3:35 बजे
---------------

हमें जैसे ही फ्लाइट रद्द की जानकारी मिली, बुजुर्गों के लिए अयोध्या में निजी वाहन की व्यवस्था कर दी गई। साथ ही कुछ और समय रुकने, खाने-पीने आदि का भी प्रबंध कर दिया। सभी बुजुर्ग निजी वाहन से सोमवार सुबह हिसार पहुंच जाएंगे।
- अंजनी कुमार खारियावाला, प्रधान, अग्रसेन भवन ट्रस्ट

तकनीकी खामी के कारण फ्लाइट रद्द की गई है। फ्लाइट में क्या खराबी थी, यह एयर एलायंस कंपनी के अधिकारी ही बता सकते हैं। -अभिषेक पांडेय, एयरपोर्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed