{"_id":"6327603ac9ab22752543616c","slug":"deer-park-to-have-a-bodhan-room-with-rs-60-lakh-canteen-to-car-parking-facility-hisar-news-hsr6422568104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: डियर पार्क में 60 लाख से बनेगा बोधन कक्ष, कैंटीन से लेकर कार पार्किंग की होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: डियर पार्क में 60 लाख से बनेगा बोधन कक्ष, कैंटीन से लेकर कार पार्किंग की होगी सुविधा
Mon, 19 Sep 2022 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:01 AM IST
सार
डियर पार्क घूमने के लिए आने वाले लोगों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। वन्य प्राणी विभाग की ओर से यहां टिकट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। छोटे बच्चे से लेकर बड़ों तक की 20 रुपये टिकट होगी।
विज्ञापन
डियर पार्क में हिरण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
धांसू रोड पर बने डियर पार्क में करीब 60 लाख से बोधन कक्ष बनाया जाएगा। पार्क में घूमने से पहले बोधन कक्ष में वन्य जीवों का महत्व, नाम, उम्र, खाना, प्रजाति सहित अन्य जानकारी जुटा पाएंगे। कक्ष में एक बड़ी एलईडी भी लगेंगी। जिसके माध्यम से वन्य जीवों के बारे में अपनी जानकारी बढ़ा सकेंगे।
इसके अलावा पार्क में कैंटीन से लेकर कार पार्किंग की सुविधा होगी। इतना ही नहीं, दिव्यांगों को व्हीलचेयर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। दो नए शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। इसको लेकर वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ की ओर से प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेजा जाएगा। उसके बाद प्रस्ताव मंजूरी के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया दिल्ली को भेजा जाएगा।
उधर, पार्क में 20 रुपये टिकट लगाने की तैयारी
डियर पार्क घूमने के लिए आने वाले लोगों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। वन्य प्राणी विभाग की ओर से यहां टिकट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। छोटे बच्चे से लेकर बड़ों तक की 20 रुपये टिकट होगी। विभाग की ओर से इसे जल्द लागू किया जाएगा। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों के अनुसार जैसे-जैसे सुविधा बढ़ेगी, वैसे ही टिकट भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
छुट्टी के दिन घूमने आते हैं काफी लोग
वर्तमान समय में डियर पार्क में चार प्रजाति के 114 हिरण हैं। इनमें चीतल, काला, चिंकारा और सांभर हैं। छुट्टी वाले दिन डियर पार्क और तितली पार्क में घूमने के लिए काफी लोग पहुंचते हैं। रंग-बिरंगी तितलियों के बीच सेल्फी लेते हैं।
डियर पार्क में बनने वाले बोधन कक्ष में वन्य जीवों के बारे में जानकारी जुटा पाएंगे। दो दिन में प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया जाएगा। - वेदप्रकाश, डीएफओ, वन्य प्राणी विभाग