फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Decision on Tayal's bail in fraud case today.

Hisar News: धोखाधड़ी मामले में तायल की जमानत पर फैसला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Decision on Tayal's bail in fraud case today.
हांसी। जमीन के दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ और फर्जी रजिस्ट्री के मामले में गिरफ्तार हांसी व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल को मंगलवार को भी जमानत नहीं मिली। अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई जिसके बाद न्यायाधीश ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत अब बुधवार को फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन

आरोप है कि विवादित संपत्ति के नगर परिषद रिकॉर्ड में 120 वर्ग गज जमीन दर्ज है जबकि कथित तौर पर दस्तावेज में छेड़छाड़ कर इसे 1200 वर्ग गज दर्शाया गया।हांसी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण तायल को सीआईए ने सोमवार को अदालत में पेश किया गया था जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड मांगा था। अदालत ने पुलिस की रिमांड याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी पक्ष की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी। वहीं मामले में पुलिस ने वसीका नवीस प्रवीण जैन के बयान भी दर्ज किए हैं और मंगलवार को इन्हें अदालत के समक्ष पेश किया। पुलिस की ओर से इन बयानों के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि प्रवीण तायल कथित रजिस्ट्री के सिलसिले में उनके पास गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed