फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Death of an employee posted at Dhandur dumping station

Hisar News: ढंढूर डंपिंग स्टेशन पर तैनात कर्मचारी की मौत

Sat, 26 Apr 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 26 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Death of an employee posted at Dhandur dumping station
हिसार। ढंढूर डंपिंग स्टेशन पर तैनात कर्मचारी सुरेश की ड्यूटी के दौरान वीरवार को मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। वहीं, परिजनों का कहना है कि कार्यस्थल पर सुविधाएं न होने की वजह से सुरेश की मौत हुई है। शुक्रवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव नहीं उठाया और अस्पताल में धरना दिया। वहीं, कर्मचारी यूनियन ने कहा कि उनकी मांगें पूरी न होने तक वार्ड 1 से 10 में कचरा नहीं उठाया जाएगा। उधर, मेयर प्रवीण पोपली शुक्रवार शाम धरनास्थल पर पहुंचे और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जींद के गांव कान्हा खेड़ा के अजय कुमार ने पुलिस को दिए बयान बताया कि वह परिवार के साथ तलवंडी राणा में रहता है। वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे पिता के अचानक ड्यूटी के दौरान गिरने की सूचना मिली। इसके बाद सरकारी अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। उसके पिता डंपिंग प्लांट में स्वीपर के पद पर ठेकेदार महेन्द्र के माध्यम से काम करते थे। अजय के मुताबिक, प्लांट पर किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। वहां दुर्गंध का वातावरण रहता है और काम करने के बाद आराम करने के लिए लोहे का कंटेनर ही है, जो गर्मी में तपता है। कार्यस्थल पर सुविधाओं का अभाव होने से उसके पिता की मौत हुई है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में ठेकेदार महेंद्र के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सहकर्मी बोले-सुरक्षा मानक यंत्र नहीं करवा रखे उपलब्ध
धरनास्थल पर मौजूद सह कर्मियों ने बताया कि ठेकेदार ने उन्हें सुरक्षा मानकों के तहत यंत्र मुहैया नहीं करवा रखे हैं। भीषण गर्मी में वहां कर्मी बेहाल रहते हैं। गर्म टीन इस मौसम में गर्मी फेंकता है। यह इसी का नतीजा है कि सुरेश की वीरवार शाम को मौत हो गई। सह कर्मियों ने बताया कि पुलिस ठेकेदार के अलावा निगम प्रबंधन पर कड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज करे। साथ ही मृतक की परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। धरनारत लोगों ने न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए 22 सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। इस एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाए। अगर निगम प्रशासन ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करता तो डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बाद शहर की सफाई का काम भी पूर्ण रूप से बंद करने का भी फैसला लिया जा सकता है। - सुरेंद्र गोलू, प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार


यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। कर्मचारी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि फिर भी हम कर्मचारी के परिवार की हरसंभव मदद करने का प्रयास करेंगे। - नीरज, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed