फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Death of a young man injured by a sharp weapon due to rivalry

Hisar News: रंजिश के कारण तेजधार हथियार के वार से घायल युवक की माैत

Fri, 03 Jan 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 03 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man injured by a sharp weapon due to rivalry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। जानलेवा हमले में घायल सीसवाल गांव में सैलून चलाने वाले 26 वर्षीय विनोद ने बुधवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 24 दिसंबर को कुछ लोगों ने विनोद को घर से बुलाकर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। इसके साथ ही आदमपुर थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने वीरवार शाम नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक सीसवाल निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि विनोद चार बहनों का इकलौता भाई था। 24 दिसंबर की शाम वह सैलून पर ही था।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव का प्रिंस उसे बुलाकर अपने साथ राजीव गांधी सेवा सदन में ले गया। वहां उसके चार-पांच साथी पहले से मौजूद थे। उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा और तेजधार हथियार से वारकर घायल कर दिया। विनोद को उपचार के लिए पहले मेडिकल कॉलेज अग्रोहा और फिर एक निजी अस्पताल ले गए। बुधवार रात करीब दस बजे विनोद ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रिंस, प्रदीप, विष्णु और दो अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस केस में हत्या की धारा जोड़ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed