{"_id":"605ce7378ebc3ec89761f58d","slug":"deapartment-stop-door-to-door-vaccination-campaign-hisar-news-rtk601690019","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग ने घर-घर जाकर टीका लगाने का अभियान किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग ने घर-घर जाकर टीका लगाने का अभियान किया बंद
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण एरिया में टीकाकरण के बाद हुई दो बुजुर्गों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर टीकाकरण के अभियान को फिलहाल बंद कर दिया है। अधिकारियों की मानें तो मृतकों की विसरा रिपोर्ट व उच्च अधिकारियों की तरफ से नए दिशा-निर्देश आने के बाद ही यह अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा।
उधर, विभाग ने ग्रामीण एरिया में वीरवार को सीएचसी व पीएचसी तक ही सीमित रखा। हालांकि शहर में स्वास्थ्य केंद्रों व निजी अस्पतालों में यह अभियान रूटीन की तरह जारी रहा। वीरवार को अन्य दिनों के मुकाबले कम टीकाकरण हुआ। बता दें कि इससे पहले दूरदराज एरिया में ग्रामीण स्तर पर विभाग की ओर से टीम भेजी जाती थी, जो घर-घर जाकर टीकाकरण करती थी।
जानकारी के अनुसार वीरवार को 1619 लाभार्थियों ने टीकाकरण करवाया है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से 4 से लेकर 8 हजार तक टीकाकरण किया जा रहा था। इस अभियान में अधिकांश योगदान आशा-वर्कर एवं एएनएम रहा। मगर वीरवार को पीएचसी स्तर तक अभियान चलाने से विभाग अपने प्रतिदिन टीकाकरण करने के लक्ष्य से चूका।
विज्ञापन
45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बनाई जा रही योजना
अब विभाग की ओर से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों के टीकाकरण को लेकर योजना बनाई जा रही है, क्योंकि 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों का भी टीकाकरण शुरू करना है। अभी तक इन लाभार्थियों की सूची नहीं है। सूत्रों की मानें तो विभाग तीसरे चरण के लाभार्थियों की तरह इन्हें भी मौके पर बुलाकर पंजीकरण कर टीकाकरण करेगा। बता दें कि अभी तक 45 से 60 वर्ष की उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों का टीकाकरण किया जा रहा था।
वीरवार को केवल पीएचसी तक ही टीकाकरण सीमित रखा गया था। घर-घर जाकर टीकाकरण करने का अभियान बंद कर दिया गया है। मृतकों की विसरा रिपोर्ट आने या उच्च अधिकारियों की ओर से नई गाइडलाइन जारी किए जाने के बाद ही अभियान शुरू किया जाएगा।
- डॉ. तरुण, डिप्टी सीएमओ, हिसार।