फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dealer and cousin raped woman living separately from husband

Hisar News: पति से अलग रह रही महिला से डीलर और चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dealer and cousin raped woman living separately from husband
हिसार। पति से अनबन के चलते अलग रह रही 28 वर्षीय महिला के साथ डीलर और उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर पवन और उसके चचेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 2006 में हुई थी। पति से अनबन के कारण वह दो साल से बच्चों के साथ मां के पास रह रही है। अगस्त 2022 में मकान देखने के लिए प्रॉपर्टी डीलर पवन के पास आए थे। धीरे-धीरे पवन से दोस्ती हो गई। एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पवन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पवन ने डरा धमकाकर कई बार गलत काम किया। इसके बाद उसके चचेरे भाई ने कहा कि वह पवन से पीछा छुड़वा देगा। उसकी बातों में आकर वह उसके साथ एक होटल में चली गई, जहां दूसरे आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed