फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Deadly attack on Dial 112's team

डायल 112 की टीम पर जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Dial 112's team
मंडी आदमपुर। डायल 112 की पुलिस टीम पर दो भाइयों समेत चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने चालक के सिर में कस्सी से हमला कर दिया वहीं, कर्मचारियों की वर्दी तक फाड़ डाली। गंभीर हालात में चालक को आदमपुर के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डायल 112 की टीम इंचार्ज के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईएचसी कल्याण सिंह ने बताया कि बुधवार रात 9 बजकर 32 मिनट पर उन्हें सूचना मिली कि गांव खैरमपुर में कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। मीनाक्षी ने बताया कि उसका पति रमेश, जेठ सुरेश, ससुर इंद्राज व सास सुमित्रा उसके साथ झगड़ा व मारपीट करते हैं। उसी ने कॉल की थी। पुलिस कर्मचारी पीड़िता से पूछताछ कर रहे थे कि तभी अचानक रमेश, सुरेश, इंद्राज व सुमित्रा ने चालक कर्मबीर के सिर में कस्सी से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed