फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dead rabbit recovered from liquor shop, waiting for postmortem report, case registered against two people

Hisar News: शराब की दुकान से मृत खरगोश बरामद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, दो लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead rabbit recovered from liquor shop, waiting for postmortem report, case registered against two people
हिसार। गांव नंगथला में एक शराब की दुकान से वन्य प्राणी विभाग की टीम ने एक मृत खरगोश को बरामद किया है। शुक्रवार को लांधड़ी के पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया गया। अब विभाग को रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट शनिवार या फिर सोमवार को आने की बात कही जा रही है। वहीं, वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर दिनेश जांगड़ा का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि खरगोश की मौत बाइक या फिर गाड़ी के नीचे आने से हुई है। खरगोश के सिर और कान पर चोट लगी हुई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा। घटना वीरवार देर शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जांगड़ा का कहना है कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगंथला गांव में शराब की दुकान चलाने वाले पवन के पास मृत खरगोश रखा हुआ है। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग की टीम पवन की दुकान पर पहुंची और उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पवन ने बताया कि उसकी दुकान पर गांव नंगथला का ही संदीप मृत खरगोश रखकर गया था। उसने कहा था कि अभी मैं 20 मिनट में आता हूं। मगर संदीप नहीं आया। हालांकि वन्य प्राणी विभाग ने दोनों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
इंस्पेक्टर दिनेश जांगड़ा का कहना है कि ग्रामीणों, पंच और नंबरदार ने जिम्मेदारी ली है कि हमें दो दिन का समय चाहिए। हम दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करवाएंगे। वन्य प्राणी विभाग की ओर से दोनों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट धारा 1972 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें छह माह से 1 साल तक सजा और 21 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed