फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dead body of six year old girl found hanging on a swing in Hisar

Hisar: गले में डाला स्टॉल बन गया काल, 6 साल की बच्ची को खेलते हुए लगा फंदा, झूले पर लटकी मिली

Sat, 09 Dec 2023 10:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Dec 2023 10:02 PM IST
सार

राजथल गांव के सरकारी स्कूल में झूले पर खेलते समय हादसा हुआ है। शाम को घर से खेलने निकली सृष्टि का शव साढ़े नौ बजे मिला है। 

विज्ञापन
Dead body of six year old girl found hanging on a swing in Hisar
मृतका सृष्टि का फाइल फोटो। मृतका के पिता रोहताश घटना की जानकारी देते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार के राजथल गांव के सरकारी स्कूल में शुक्रवार रात को झूले पर छह साल की सृष्टि का शव स्टॉल से लटका मिला। पता चलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव का शनिवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। नारनौदं थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


राजथल गांव निवासी रोहताश ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। छह साल की बेटी सृष्टि का करीब चार महीने पहले गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में दाखिला कराया था। बेटी अक्सर गली में ही खेलती थी। शुक्रवार शाम को वह घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल में झूलों पर खेलने के लिए चली गई।
विज्ञापन


शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो बेटी की तलाश शुरू की। इसके बाद गांव का सुनील नामक युवक स्कूल में टार्च लेकर देखने के लिए गया। सुनील को वह स्कूल परिसर के अंदर बने झूले पर स्टॉल के जरिए लटकी मिली। युवक ने सृष्टि के परिजनों को इस बारे में सूचना दी। परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए उसे नागरिक अस्पताल के शवगृह में लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल रंग का सूट पहन रखा था
गांव के एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में सृष्टि घर से स्कूल की तरफ जाती हुई दिखाई दे रही है। उसने लाल रंग का सूट पहन रखा था। वह हाथ में स्टॉल हिलाते हुए जा रही है। जो स्टॉल उसने हाथ में लिया हुआ था वहीं उसके गले का फंदा बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed