फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dead body of road operator found on roadside

सड़क किनारे मिला रेहड़ी संचालक का शव, दो फाइनेंसर समेत पांच पर हत्या का केस दर्ज

Sat, 25 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of road operator found on roadside
गर्वनमेंट कॉलोनी निवासी करीब 50 वर्षीय फूल सिंह का शव शुक्रवार सुबह दिल्ली बाईपास पर एमजी क्लब के पास सड़क किनारे मिला। सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मिलगेट थाना पुलिस ने मृतक फूल सिंह के बेटे अमित की शिकायत पर मोनू सैनी, संदीप लांबा, यश, रोबिन और अशोक ग्रोवर समेत पांच के खिलाफ धारा 302, 341, 506, 148 और 149 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले शुरू की थी रेहड़ी लगानी
50 वर्षीय फूल सिंह ने करीब तीन दिन पूर्व ही मक्का की रेहड़ी लगानी शुरू की थी। बेटे अमित ने बताया कि उसके पिता फूल सिंह हर रोज की तरह 23 जुलाई को भी सुबह करीब पांच बजे मंडी में मक्का खरीदने गए थे। उसके बाद बरवाला रोड पर थाने के पास सड़क पर मक्का बेच रहे थे। अमित ने बताया कि उसे पिता हर रोज शाम करीब सात बजे घर लौट आते थे, लेकिन वीरवार रात वह घर नहीं पहुंचे। तलाश में परिजनों ने पूरा शहर छाना, लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन

सुबह बरामद हुआ शव
अमित ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने भाई प्रवीण के साथ पिता को ढूंढते हुए दिल्ली बाईपास पर पहुंचा तो यहां उसके पिता सड़क किनारे झाड़ियों में मृत पड़े थे। उनके शव के ऊपर उनकी रेहड़ी पड़ी थी और उनके के सिर व माथे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारने की मिली थीं धमकियां
अमित ने बताया कि उसके पिता ने फाइनेंसर मोनू सैनी व संदीप लांबा से कुछ समय पूर्व 70 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। अमित ने बताया कि उसी को लेकर उसके छोटे भाई सोनू के पास भी संदीप का फोन आया था कि उसके पिता रुपये वापस नहीं दे रहे। अमित का आरोप है कि मोनू सैनी व मिलगेट वासी यश ने भी उन्हें मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि उन्होंने प्रवीण को भी कई बार रास्ते में रोका था। वहीं एक अन्य अशोक ग्रोवर ने भी उन्हें मिलगेट में न रहने देने की धमकी दी थी। अमित ने बताया कि यश और सेक्टर-14 निवासी रोबिन का उन्होंने दुकान का किराया देना था। उसी के चलते ब्याज पर रुपये लिए थे। अमित का आरोप है कि करीब चार दिन पूर्व संदीप ने उसके फूफा संजय को भी फोन किया था और कहा था कि फूल सिंह से रुपये वापस दिलवाएं।
पुलिस पर भी लगाया आरोप
अमित ने आरोप लगाया कि वीरवार रात उसके पिता घर न पहुंचे तो वे रात को ही मिलगेट थाना पुलिस से मदद के लिए पहुंचे तो उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि ये मामला सदर थाने का है। अमित का आरोप है कि जब वह सदर थाने में गया तो वहां से भी यह कहकर वापस भेज दिया कि मामला मिलगेट थाने का है।

मृतक के बेटे अमित की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जांच जारी है।
- मनोज, मिलगेट थाना प्रभारी, हिसार
मृतक के बेटे की ओर से पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उसकी मदद नहीं की गई, इसकी जांच के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार को आदेश दिया गया है। लापरवाह पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।
- गंगाराम पूनिया, एसपी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed