{"_id":"666cc4e3b77fa26b14092ee4","slug":"dead-body-of-a-middle-aged-man-found-in-the-parking-lot-behind-the-bus-stand-died-due-to-heat-hisar-news-c-21-hsr1005-401953-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बस अड्डे के पीछे पार्किंग में मिला अधेड़ का शव, गर्मी से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बस अड्डे के पीछे पार्किंग में मिला अधेड़ का शव, गर्मी से मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। शहर के बस अड्डे के पीछे शुक्रवार को पार्किंग में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति की पहचान गांव मसूदपुर निवासी साधुराम के रूप में हुई है। व्यक्ति की मौत गर्मी से हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में व्यक्ति की मौत का कारण गर्मी बताया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार साधुराम काफी समय से बस स्टैंड के नजदीक रहता था और आसपास मांग कर गुजारा करता था। शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने उसका शव देखा और पुलिस को सूचित किया।